मसाबा गुप्ता ने ट्रोल करने वाले को दिया करारा जवाब, दो नामी लोगों की नाजायज औलाद होने पर गर्व है
Recommended Video

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर लगभग हर नामी गिरामी हस्ती कभी ना कभी ट्रोल हो जाती है। कई बार ट्रोलर्स उनके कपड़े, उनके लिखे का मजाक उड़ाते हैं तो कभी उनकी निजी जिंदगी का मुद्दा उछाल कर दखल देते हैं। इसका ताजा शिकार बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा हुई हैं। ट्रोलर्स ने मसाबा को गुप्ता और रिचर्ड्स का नाजायज औलाद कहा। हालांकि मसाबा ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।


डिजायनर हैं मसाबा
पेश से डिजायनर मसाबा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का समर्थन किया था जिसमें दिवाली के दौरान दिल्ली में पटाखों को बैन करने के लिए कहा गया था। इसके बाद ट्रोलर्स मसाबा के पीछे पड़ गए। उन्हें नाजायज औलाद तक कहा।

छाती गर्व से चौड़ी हो गई
हालांकि इन सबसे परेशान ना होते हुए मसाबा ने करारा जवाब दिया। मसाबा ने इन ट्रोलर्स के नाम एक पत्र लिखा और कहा कि उन्हें गर्व है कि वो नाजायज औलाद हैं। मसाबा ने लिखा है कि उन्हें नाजायज वेस्ट इंडियन कहा गया, जिसे सुन कर उनकी छाती गर्व से चौड़ी हो गई।

10 साल की उम्र से सुन रहीं हूं ये
मसाबा ने अपने खत में लिखा है कि वो दो वैध लोगों की अवैध संतान हैं। उन्होंने अपने निजी और सार्वजनिक जीवन को शानदार बनाया है, जिसका उन्हें गर्व है। मसाबा ने लिखा है कि वो जब 10 साल की थीं, तब से उन्हें इन सब नामों से पुकारा जाता है।

वैधता मेरे काम और समाज में योगदान से है
मसाबा ने लिखा है कि मेरी वैधता मेरे काम और समाज में मेरा क्या योगदान उससे रहा है। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैंइंडो-कैरेबियाई लड़की हूं जो नहीं जानता है कि कैसे आप या आपके समाज के सामने शर्म से झुका जाए। (तस्वीर में रिचर्ड्स और नीना गुप्ता)












Click it and Unblock the Notifications