कम उम्र के लड़के से शादीशुदा महिला के थे नाजायज संबंध, शादी से किया इंकार तो दूसरे प्रेमी के साथ मिल कर दी हत्‍या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपहरण और हत्‍याकांड में शामिल एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामला पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले का है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अजय कर (25) है जिसके पिछले कुछ महीनों से एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम सखी चक्रवर्ती और उसके प्रेमी का नाम विश्‍वजीत है। बुधवार को अजय के परिजनों ने अशोकनगर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस तलाश कर ही रही थी कि गुरुवार रात उसकी लाश बरामद हुई।

कम उम्र के लड़के से शादीशुदा महिला के थे नाजायज संबंध, शादी से किया इंकार तो दूसरे प्रेमी के साथ मिल कर दी हत्‍या

पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर अजय के परिजनों को सूचना दी। अजय के घर वालों ने बताया कि उसके और सखी के बीच संबंध थे। सखी पहले से विवाहित थी और उसने अजय से शादी करने का प्रस्‍ताव रखा। अजय ने जब मना कर दिया तो वो अपने एक अन्‍य प्रेमी विश्‍वजीत के साथ मिलकर अजय को किडनैप कर लिया और फिर उससके हत्‍या कर दी। अजय की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसने शादी से मना कर दिया तो सखी ने एक और लड़की से अजय की शादी करानी चाही। लेकिन उस महिला का भी किसी और से भी संबंध था।

पुलिस का कहना है कि सखी और विश्‍वजीत को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ही हत्‍या की तस्‍वीर साफ हो सकेगी। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि अजय के कुछ और जानने वालों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले का खुलासा जल्‍द से जल्‍द किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+