'45 वर्षों से अधिक समय से विवाहित हूं, कभी गुस्सा नहीं करता', जगदीप धनखड़ की बात पर सदन में गूंजने लगे ठहाके

Jagdeep Dhankhar on Mallikarjun Kharge: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान सदन में गतिरोध जारी है। 11वें दिन भी सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष लगातार मणिपुर मुद्दे को लेकर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर जवाब देना चाहिए।

आज यानी गुरुवार को भी सदन में गतिरोध जारी है। इस बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के बयान से सदन में हंसी गूंज पड़ी। सांसद सदस्य जोर से ठहाके लगाने लगे। उन्होंने कहा कि मैं 45 वर्ष से अधिक समय से विवाहित हूं, कभी गुस्सा नहीं करता।

45 वर्षों से अधिक समय से विवाहित हूं, कभी गुस्सा नहीं करता

दरअसल हुआ यूं कि जीरो आवर के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि कल सभापति से मुलाकात की। मणिपुर संबंधी कार्यस्थगन नोटिस पर चर्चा कराने का अनुरोध किया था। लेकिन सभापति महोदय जरा गुस्से में थे। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने टोकते हुए कहा कि मैं 45 वर्ष से अधिक समय से विवाहित हूं, कभी गुस्सा नहीं करता।

इसके बाद सदन में जोर-जोर से ठहाके लगने शुरू हो गए। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम एक वरिष्ठ और प्रख्यात वकील हैं, उन्हें पता है कि एक वकील को गुस्सा करने का कोई अधिकार नहीं होता है। मैं भी कभी गुस्सा नहीं करता।

इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनकखड़ ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि आप इसमें जरा सुधार कर लीजिए, थोड़ा मोडिफाई कर लीजिए। इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप गुस्ता नहीं करते, और दिखाते भी नहीं। लेकिन अंदर ही अंदर बराबर गुस्सा करते हैं। इस पर पूरे सदन में और जोर-जोर से ठहाके लगने लगे। संसद सदस्य के साथ-साथ सभापति जगदीप धनखड़ भी जोर से हंसने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+