क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शिवसेना और एनसीपी के विधायक ने भेजा इस्तीफा, सरकार बातचीत करने को हुई तैयार

Google Oneindia News

मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को खत्म करने का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में हिंसा के बाद आखिरकार बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा ने इस आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा कि लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय किया गया। बता दें कि बुधवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में बंद का ऐलान किया गया था। जबकि इस आंदोलन के दौरान कई इलाकों में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प की खबरें आईं थी और जगह-जगह बसों को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं, यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

maratha kranti morcha called band in mumbai, demanding reservation for maratha community

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

Newest First Oldest First
8:32 PM, 25 Jul

महाराष्ट्र के वैजापुर से एनसीपी विधायक बी.पी. चिकटगांवकर ने विधानसभा के स्पीकर को भेजा इस्तीफा।
5:54 PM, 25 Jul

आंदोलन के चलते रोकी गई ट्रेन सर्विस फिर से शुरू की गई। विरोध प्रदर्शन के चलते ठाणे और वासी में ट्रांस हर्बर लाइन पर ट्रेन सर्विस रुकी हुई थी। मराठा क्रान्ति मोर्चा के बंद वापस लेने के बाद ट्रेन सर्विस शुरू कर दी गई है।
5:41 PM, 25 Jul

नवी मुंबई के कलंबली में फिर से पथराव शुरू। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
5:41 PM, 25 Jul

नवी मुंबई के कलंबली में फिर से पथराव शुरू। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
4:04 PM, 25 Jul

मराठा आंदोलन वापस लेकिन कई इलाकों में हिंसा जारी, महाराष्ट्र के कई इलाकों में अभी भी हिंसक प्रदर्शन
3:07 PM, 25 Jul

मराठा क्रांति मोर्चा का ऐलान- लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय किया गया।
2:57 PM, 25 Jul

मराठा संगठनों ने मुंबई बंद का ऐलान वापस लिया। मराठा क्रान्ति मोर्चा ने बंद खत्म करने की बात कही है। आरक्षण को लेकर किया जा रहा था आंदोलन।
2:34 PM, 25 Jul

नवी मुंबई के कलबोली में हंगामा, पुलिस टीम पर किया गया पथराव, पुलिस स्थिति को संभालने में नाकाम, मानखुर्द में हिंसक घटनाओं की खबरें
2:31 PM, 25 Jul

मुंबई में पुलिस की कई गाड़ियों को किया आग के हवाले, बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग
2:29 PM, 25 Jul

ट्रांसहार्बर लाइन पर ठाणे-वाशी / नेरूल के बीच ट्रेन सेवाएं नहीं चल रही हैं: पीआरओ सेंट्रल रेलवे
2:21 PM, 25 Jul

मराठा आंदोलन का जल रहा महाराष्ट्र, पुणे-गोवा मार्ग बंद, कई जगह पुलिस ने की हवाई फायरिंग, नवी मुंबई में बसों में आगजनी
2:05 PM, 25 Jul

जगह-जगह जाम और लोगों को हो रही परेशानियां, प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को लगा दी है आग, अहमदनगर में बसों में आग लगाई
2:04 PM, 25 Jul

मुंबई पुणे हाइवे पर लगा भीषण जाम,मनखुर्द में प्रदर्शन के दौरान बसों को लगाई आग
1:55 PM, 25 Jul

मराठा आंदोलन के दौरान नासिक और मुंबई में हिंसा, कई इलाकों में यातायात बाधित
1:36 PM, 25 Jul

रामदास आठवले का बयान- आंदोलन का समर्थन करता हूं और साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन करने की अपील भी. आरक्षण की सीमा को 50 से बढ़ाकर 75 फीसदी किया जाना चाहिए
12:25 PM, 25 Jul

चेंबुर में ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर आंदोलनकारियों ने लगाया जाम, मौके पर पुलिस भी मौजूद
12:18 PM, 25 Jul

घाटकोपर में प्रदर्शनकारी करवा रहे हैं दुकानें बंद, कुछ इलाकों में झड़प की खबरें भी आ रहीं
11:16 AM, 25 Jul

एनसीपी का मराठा आंदोलन को समर्थन,शरद पवार ने पार्टी के नेताओं के साथ की बैठक
11:15 AM, 25 Jul

पुणे रेलवे सेवा मेंं कोई बाधा नहीं, आंदोलन का प्रभाव रेलवे सेवा पर नहीं
11:05 AM, 25 Jul

महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो समूहों के बीच संघर्ष, एक समूह जबरन लोगों को दुकानों को बंद करने और सब्जियों के ठेल गिराने की करने लगा कोशिश, मौके पर पुलिस मौजूद
10:18 AM, 25 Jul

सायन-पनवेल हाइवे पर आंदोलनकारियों ने किया जाम, मराठा आरक्षण को लेकर कई इलाकों में तोड़फोड़ की खबरें
10:15 AM, 25 Jul

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी, ठाणे में लोकल ट्रेन रोकने की कोशिश
10:07 AM, 25 Jul

मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़ दुकानदारों से दुकान बंद करने की करी अपील
10:02 AM, 25 Jul

आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की अस्पताल में मौत
10:01 AM, 25 Jul

माझीवाडा पुल पर आंदोलनकारियों ने टायर जलाए, प्रदर्शन हुआ उग्र
10:00 AM, 25 Jul

आंदोलनकारियों ने कई इलाकों में जबरन दुकानें कराई बंद
10:00 AM, 25 Jul

आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात, हिंंसा फैलाने वालों पर रखी जा रही नजर
9:29 AM, 25 Jul

हम किसी भी सड़क को बंद नहीं कर रहे हैं। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। हम लोगों को अपनी दुकानों को बंद करने के लिए कह रहे हैं- मराठा क्रांति मोर्चा
9:28 AM, 25 Jul

ठाणे में आंदोलनकारियों ने बसों को बनाया निशाना, टीएमटी की बसों में की तोड़फोड़
9:03 AM, 25 Jul

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी, सड़कें सूनी, आंदोलनकारी ठाणे में अपनी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
READ MORE

Comments
English summary
maratha kranti morcha called band in mumbai, demanding reservation for maratha community
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X