मोदी सरकार में नक्सली कर रहे सरेंडर
छत्तीसगढ़। तेजी से एक आतंक की तरह फैल रहा नक्सली घटनाओं में क्या कमी आ गई है। आंकड़े तो यही कहते हैं। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलियों ने आत्मसर्पण करना शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार में नक्सलियों ने बीस गुना ज्यादा आत्मसमर्पण किया है।

श्रीन्यूज वेबसाइट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण मेें भारी वृद्धि देखी गई है। नक्सलियों ने बस्तर औऱ सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर दिया है।
राजनाथ सिंह ने कहा है कि इससे नक्सली संगठन कमजोर होगा और नक्सलियों के शीर्ष नेताओं को पकड़ने की मुहिम अंजाम तक पहुंचेगी। सितंबर से अब तक 395 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पिछले वर्ष यह संख्या 206 थी।
छत्तीसगढ़ पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक बस्तर में मई तक ग्यारह नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया, दूसरी ओर मोदी सरकार बनने के बाद से अब तक 221 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications