सीमा पर हो रही गोलीबारी में BSF के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत 11 नागरिक हुए जख्मी
इस गोलीबारी में अब तक करीब 11 नागरिक जख्मी हो चुके हैं जिनमें एक ही परिवार के 6 लोग हैं। इस गोलीबारी में 3 पाक सैनिकों की भी मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन किया है। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चल रही हैं।
पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का भारतीय सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर है।
इस गोलीबारी में अब तक करीब 11 नागरिक जख्मी हो चुके हैं और कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घायल होने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग हैं।
पाक ने कराई रिसर्च, कितने परमाणु बम बना सकता है भारत?
पाक फौजियों ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे हैं। लोगों में इस गोलीबारी का खौफ साफ देखा जा सकता है। लोगों के पास खाने-पीने के सामान की भी किल्लत है और वे काफी अधिक डरे हुए हैं।
भारत सेना से नहीं जीत सकता इसलिए पाक को तोड़ने की कोशिश कर रहा: इमरान खान
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दो से तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर्स की कम से कम पांच से छह पोस्ट बुरी तरह तबाह हो गई हैं।
मैंने सेना को 5 करोड़ दान की बात का विरोध किया था: फडणवीस
पाक लगातार कर रहा संघर्षविराम का उल्लंघन
सीमा पर दोनों तरफ से लगातार रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरे हैं। पाकिस्तान ने इससे पहले रविवार को भी सीजफायर को तोड़ते हुए गोलीबारी की थी।
बीते माह उरी में भारतीय सेना पर हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की ओर से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनो देशों के बीच तनाव चरम पर है।
पाकिस्तान लगातार सीजफायर को ना मानते हुए गोलीबारी करती रहता है। पाक सेना की ओर से दागे जाने वाले मोर्टार लगातार आम नागरिकों के लिए भी परेशानी का सबब बने हैं।