बेंगलुरु में कई स्कूलों को मेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में छात्रों को निकाला गया बाहर
Bengaluru News: बेंगलुरु के 15 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार को अज्ञात ईमेल के जरिए, बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद आनन-फानन में छात्रों और कर्मचारियों को स्कूलों से बाहर निकाला गया है। स्कूलों को बम से निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्कूल अधिकारियों में दहशत फैल गई है।
सबसे पहले धमकी बसवेश्वर नगर में नेपेल और विद्याशिल्पा सहित सात स्कूलों को भेजा गया है। खतरे में पड़े स्कूलों में से एक स्कूल कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है।

बेंगलुरु पुलिस इस मामले में जांच में लग गई है। फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से और किसने भेजा है। स्कूलों के बाहर अभी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बेंगलुरु पुलिस ने सुरक्षा एहतियात के तौर पर स्कूलों से छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। आज स्कूल भी बंद रहेंगे। हालांकि पुलिस को लग रहा है कि बम की धमकी अफवाह हो सकती है। पुलिस बम निरोधक दस्तों की मदद से परिसर की गहन तलाशी ले रही है। उन्होंने अभी तक किसी भी स्कूल में बम होने की पुष्टि नहीं की है।
जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उसके नाम ये हैं
• नीव एकेडमी स्कूल, सदाशिवनगर
• ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, बन्नेरघट्टा
• पूर्णप्रज्ञा एजुकेशन सेंटर, सदाशिवनगर
• कार्मेल हाई स्कूल, बसवेश्वर नगर
• ग्रीनवुड हाई स्कूल, बन्नेरघट्टा
• इन्वेंचर अकादमी, डोम्मासंद्रा
• विद्याशिल्प अकादमी, येलहंका
• एबेनेजर इंटरनेशनल स्कूल, हुस्कुर, इलेक्ट्रॉनिक सिटी
• नेशनल एकेडमी फॉर लर्निंग, बसवेश्वर नगर
• भवन - बैंगलोर प्रेस स्कूल, चामराजपेट
• फ्लोरेंस हाई स्कूल, बसवेश्वर नगर
पिछले साल बेंगलुरु के कई स्कूलों को भी इसी तरह की ईमेल से धमकियां मिलीं थी। लेकिन वे सभी अफवाहें निकलीं। कोई भी दुखद घटना नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications