दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मनोज तिवारी ने किया ये ट्वीट
नई दिल्ली। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके पद से हटा दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदेव साय को नियुक्त किया गया।
हालांकि मनोज तिवारी को हटाने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं सका है। पद से हटाए जाने बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा। जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना।
ये हो सकती है मनोज तिवारी को हटाए जाने की वजह
मनोज तिवारी का प्रदेश अध्यक्ष पद जाने के पीछे विधानसभा चुनावों में दिल्ली में मिली करारी हार एक बड़ी वजह है। इसके अलावा लगातार बयानबाजी हो या फिर हाल ही में कोरोना संकट के बीच क्रिकेट खेलना, वो लगातार विवादों में रहे हैं।
C-Voter के सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज से 65% लोग खुश, जानिए कौन है सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री
लेकिन आदेश गुप्ता का नाम कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है, वह इससे पहले NDMC के मेयर रह चुके हैं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। आपको बता दें कि एक वक्त में आदेश गुप्ता ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर चलाते थे।