जानें कौन हैं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि, खुद बताई- पहला रिश्ता टूटने की वजह

Manoj Tiwari Wife Surabhi : नया साल भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के लिए नई खुशियां लेकर आया है, जहां वो दूसरी बार पिता बने और उनके घर एक नन्ही परी आई। मनोज तिवारी ने खुद लोगों को दोबारा पिता बनने की खबर दी, इसके बाद से ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने अपनी शादी और निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की।

बेटी ने दी थी दूसरी शादी की सलाह

बेटी ने दी थी दूसरी शादी की सलाह

ETimes को दिए इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने बताया कि वो 10 साल पहले अपनी पहली पत्नी रानी से अलग हो गए थे। इसके बाद जिंदगी उन्हें अजीब लगने लगी। हाल ही में उनकी बेटी ने उनको दोबारा से शादी करने को कहा। काफी सोच विचार के बाद उन्होंने सुरभि के साथ के लॉकडाउन में शादी करने का फैसला किया और अप्रैल में सुरभि के साथ 7 फेरे लिए। मनोज तिवारी के मुताबिक सुरभि उनके ऑफिशियल कामकाज को देखती हैं।

Recommended Video

    Manoj Tiwari: BJP MP Manoj Tiwari बने पिता, बिटिया के जन्म पर बोले- Jai Jagdambe । वनइंडिया हिंदी
    सुरभि भी हैं सिंगर

    सुरभि भी हैं सिंगर

    मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी सुरभि भी सिंगर हैं। उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में उनके साथ गाना गाया था। इसी बीच उनकी बेटी जिया ने सुरभि से शादी करने की सलाह दी, क्योंकि दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। जिया ने भी सुरभि के साथ काफी कुछ किया था। अब वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में हर 15-20 दिन पर मुंबई आते रहते हैं।

    पहली पत्नी से क्यों हुए अलग?

    पहली पत्नी से क्यों हुए अलग?

    वहीं अपनी पहली पत्नी के साथ रिश्ते पर भी मनोज तिवारी ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अभी भी उनके रानी से अच्छे रिश्ते हैं। जिया मुंबई में अपनी मां रानी के साथ रहती हैं। दिल्ली में रहने के बावजूद मनोज तिवारी लगातार उनके संपर्क में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वो दोनों बिल्कुल ठीक हैं, वो 2010 का दौर था जब उन्होंने रानी के आग्रह पर अलग होने का फैसला किया, क्योंकि उस दौरान उनकी जिंदगी कुछ अजीब हो गई थी ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+