सोनिया गांधी को लेकर मनोज तिवारी के बिगड़े बोल, देशभक्ति की नई परिभाषा बताई

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी लगातार किसी ना किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। पहले दिल्ली में सिगनेचर ब्रिज के उद्घाटन के एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेताओं और पुलिस के साथ विवाद की वजह से चर्चा में थे, लेकिन अब उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मनोज तिवारी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी के बारे में विवादित बयान दिया है, जिसके बाद वह एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

manoj tiwari

मनोज तिवारी ने अंबिकापुर में एक बयान में कहा कि देशभक्त और बुद्धिमान होने के लिए छठ की पूजा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कभी छठ नहीं किया, अगर सोनिया जी छठ पूजा की होंती तो बड़ा बुद्धिमान.. आता। उन्होंने कहा कि छठ की पूजा किया करिए आप लोग, न हो सके तो इसमे शामिल होइए। मनोज तिवारी के बयान से साफ है कि वह सोनिया गांधी के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह बयान दिया है उसके बाद उनकी आलोचना हो रही है।

मनोज तिवारी ने कहा कि वो लोग देशभक्त और बुद्धिमान होते हैं जिनकी मां छठ पूजा करती हैं। हालांकि मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मेरी बात को विवादित मत बनाइएगा। छठ मां की जो पूजा रकते हैं उनके बच्चे बुद्धिमान पैदा होते है, वो भ्रष्ट नहीं होते हैं और देशभक्त होते हैं। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि मनोज तिवारी के इस बयान पर कांग्रेस क्या रुख अख्तियार करती है।

इसे भी पढ़ें- Chhatisgarh: मिलिए असल जिंदगी के 'न्यूटन' से, जो गर्व के साथ निभा रहे हैं अपनी चुनावी ड्यूटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+