मनोज तिवारी पर पत्थरों और लकड़ी से हमला, बाल-बाल बचे
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर कुछ अज्ञात लोगों ने लकड़ी और पत्थर से हमला कर दिया। ये घटना शनिवार को उस वक्त घटी जब मनोज तिवारी बवाना में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। हालांकि इस हमले में मनोज तिवारी को चोट नहीं आई है लेकिन पुलिस इस मामले की छान-बीन में जुट गई है।
इस बारे में भाजपा प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मनोज तिवारी पर हमला उस समय हुआ जब वह बवाना उपचुनाव के लिए एक बैठक को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने इस हमले के लिए विपक्षी पार्टियों पर शक जताया है। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की जीत से बौखलाया विपक्ष अब हिंसा पर उतर आया है।
मनोज तिवारी पर लकड़ी के टुकड़ों और पत्थरों से हमला
जबकि डीसीपी ऋषिपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार शाम को सूचना मिली कि किसी ने मनोज तिवारी पर लकड़ी के टुकड़ों और पत्थरों से हमला किया है, उनकी तरफ से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर वहां की वीडियो फुटेज के जरिए जांच की जा रही है।
बवाना में 23 अगस्त को उपचुनाव
आपको बता दें कि बवाना में 23 अगस्त को उपचुनाव होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां पूरा दमखम दिखाने में लगी हुई हैं इसी सिलसिले में मनोज तिवारी सभा को संबोधित कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications