मनोहर पर्रिकर से हुई गलती, दो बार लेनी पड़ी सीएम पद की शपथ
राजभवन में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब शपथ लेकर जाने के बाद फिर से मनोहर शपथ लेने लगे।
पणजी। मनोहर पर्रिकर ने आज गोवा के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राजभवन में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब शपथ लेकर जाने के बाद फिर से मनोहर शपथ लेने लगे। दरअसल मनोहर पर्रिकर ने दो बार शपथ ली। बताया गया कि पहली दफा शपथ में तकनीकी कमी रह जाने की वजह से उन्हें दोबारा शपथ लेनी पड़ी। पहली बार में मनोहर पर्रिकर ने मंत्री पद की शपथ ले ली, जिसका ध्यान करते हुए राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें दोबारा शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी के गोवा प्रभारी नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

मनोहर पर्रिकर ने आज चौथी बार गोवा के सीएम के पद पर शपथ ली। उनके साथ सात मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। पर्रिकर को दो दिन में विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। मनोहर पर्रिकर को 16 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। 40 में से 13 सीट जीतने के बावजूद छोटी पार्टियों के समर्थन से बीजेपी गोवा में सरकार बना रही है। बीजेपी को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ ही निर्दलीयों का भी समर्थन मिला है। कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी है।
पर्रिकर ने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 21 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 3-3 सदस्यों ने भाजपा के प्रति समर्थन जाहिर किया है। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायकों ने भी अपना समर्थन जताया है 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर उनको रक्षी मंत्री बनाया गया था, लेकिन अब पर्रिकर को वापस गोवा भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications