अगले छह महीनों में पाकिस्तान होगा बैकफुट पर-रक्षा मंत्री
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी आतंकवादी गतिविधियों पर देश के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि आने वाले छह महीनों में हालात बिल्कुल अलग होंगे। उन्होंने कहा कि हर बार इस तरह की गतिविधयों के बाद दोनों देशों के बीच होने वाली डीजीएमओ बैठक में पाकिस्तान की ओर से ऐसी घटनाओँ को नकार देना अब नहीं चल पाएगा।

वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि वह वन रैंक वन पेंशन को वह जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इसके लिए उम्मीद है कि अगले बजट सत्र तक यह लागू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले बजट में सिर्फ इसके लिए बजट का आवंटन होना ही बाकी रह जाएगा।
मनोहर पार्रिकर ने कहा कि आतंकियों के जरिए जो हरकत पाक करता है वह भारत भी कर सकता है लेकिन भारत ऐसी हरकतों में विश्वास नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय के भीतर ही स्थिति बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जवानों के लिए सुविधाओं को बेहतर करना चाहते हैं।
वहीं रक्षा मंत्रालय में भ्रष्टाचार पर बोलते हुए मनोहर पार्रिकर ने कहा कि साफ छवि का होने से ही काम नहीं चलता है, कीचड़ में उतरकर कड़े फैसले लेना ज्यादा जरूरी होता है। पर्रिकर ने कहा कि ईमानदार रहना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सख्त फैसले लेते रहने के साथ इमानदार रहना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications