पर्रिकर ने खोला राज, रक्षा मंत्री के पद से क्यों दिया इस्तीफा?

पर्रिकर के इस्तीफा देने के बाद कहा जा रहा था कि वो अपने गृह राज्य वापस जाना चाह रहे थे, लेकिन इसकी असली वजह अब सामने आई है।

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्यों रक्षा मंत्री का पद छोड़कर अपने गृह राज्य वापस जाने का फैसला किया। बता दें कि पर्रिकर ने बीती मार्च में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ये है वो मुद्दा

ये है वो मुद्दा

शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्रिकर ने कहा कि कश्मीर सरीखे मुद्दों के कारण उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि बतौर रक्षा मंत्री कश्मीर एक ऐसा मुद्दा रहा, जिसके चलते मुझे वापस गोवा आना पड़ा।

महसूस करता था दबाव

महसूस करता था दबाव

पर्रिकर ने कहा कि जब मुझे मौका मिला तो मैंने गोवा वापस आना चुना। जब आप केंद्र में होते हैं चो आपको कश्मीर और अन्य मुद्दों से दो चार होना प़ड़ता है। दिल्ली मेरा कार्यक्षेत्र नहीं है, जिसके लिए मैं खुद पर दबाव महसूस करता था।

चर्चा नहीं कार्रवाई करनी होगी

चर्चा नहीं कार्रवाई करनी होगी

इस दौरान पर्रिकर ने कश्मीर मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हल करना आसान नहीं है। इसके लिए आपको दीर्घकालिक नीति की आवश्यकता होगी। पर्रिकर ने कहा कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर चर्चा कम होनी चाहिए। चर्चा कम और कार्रवाई ज्यादा होनी चाहिए क्योंकि जब आप चर्चा करने के लिए बैठ जाते हैं तो मुद्दे और भी ज्यादा गंभीर हो जाते हैं।

तब आया पर्रिकर का बयान

तब आया पर्रिकर का बयान

गौरतलब है कि पर्रिकर यह बयान उस वक्त आया है जब कश्मीर के स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच काफी ज्यादा कड़वाहट घुल चुकी है। बता दें कि बीते दिनों श्रीनगर उपचुनाव के दौरान भड़की हिंसा से भी हालात बिगड़े। बीते दो दिनों के भीतर कश्मीर से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में CRPF जवान को कश्मीरी लोग मार रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में एक शख्स को जीप के अगले हिस्से पर बांधा गया था। जिसे सेना की जीप बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+