रक्षा मंत्रालय के पीआरओ की रोड एक्सीडेंट में मौत, पर्रिकर ने जताया शोक
चेन्नई। एक दुखद खबर चेन्नई से है, रक्षा मंत्रालय के पीआरओ नटेसन अंदवान की मौत हो गई है। अंदवान चेन्नई के रहने वाले थे और बुधवार सुबह उनका देहांत हो गया। अंदवान (52) सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर चोटों से लड़ते हुए उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया।
अंदवान की मौत पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गहरा शोक जताया है। अंदवान की गिनती एक जिंदादिल इंसान और मीडिया फ्रेंडली के रूप में होती थी।
अंदवान मात्र 52 साल के थे, अंदवान अपने पीछे रोते हुए अपनी बीवी, एक पुत्री और पुत्र को छोड़ गये हैं, उनकी पत्नी जॉय अंदवान, ऑल इंडिया रेडियो में न्यूज एडीटर के पद पर कार्यरत हैं तो वहीं उनका पुत्र बेनज्वाय एमबीए का और पुत्री कैथरीन इंजीनियरिंग की स्टूडेंट हैं।
अंदवान का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव परमुंची गांव तमिलनाडु में किया जायेगा।















Click it and Unblock the Notifications