सयुंक्त राष्ट्र की शक्ति बढ़ाने में, भारत की नारी शक्ति ने, बड़ी भूमिका निभाई है: PM मोदी
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 अक्टूबर) को 'मन की बात' के 82वें संस्करण में कोरोना , वोकल फॉर लोकल समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन की रिकॉर्ड रफ्तार और 100 करोड़ टीके लगने पर फिर से देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी दिवाली को लेकर लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। इसके अलावा पीएम मोदी ने ''संयुक्त राष्ट्र दिवस'' पर भी अपनी बात रखी। पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैसे सयुंक्त राष्ट्र का प्रभाव और उसकी शक्ति बढ़ाने में भारत की नारी शक्ति ने बड़ी भूमिका निभाई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज 24 अक्टूबर को दुनियाभर में सयुंक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि भारत ने आजादी से पहले 1945 में ही सयुंक्त राष्ट्र के घोषणापत्र पर पर हस्ताक्षर किए थे। पीएम मोदी ने कहा, सयुंक्त राष्ट्र का प्रभाव और उसकी शक्ति बढ़ाने में भारत की नारी शक्ति ने बड़ी भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी ने कहा, 1953 में श्रीमती विजया लक्ष्मी पंडित, संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष भी बनी थीं। क्या आप जानते हैं कि श्रीमती हंसा मेहता वो डेलिगेट थीं जिनकी वजह से ये संभव हो पाया, उसी दौरान, एक अन्य डेलिगेट श्रीमती लक्ष्मी मेनन ने लैंगिक समानता के मुद्दे पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी थी। "
पीएम मोदी ने कहा, ''1947-48 में जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार का सार्वत्रिक घोषणापत्र तैयार हो रहा था तो उस घोषणा में लिखा जा रहा था All Men are created Equal. लेकिन भारत के एक प्रतिनिधि ने इस पर आपत्ति जताई और फिर सार्वत्रिक घोषणापत्र में लिखा गया- All Human Beings are created Equal.
ये भी पढ़ें- राज्यों को अब तक दिए गए 106.79 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज, वैक्सीनेशन आंकड़ा 1.02 करोड़
जानिए सयुंक्त राष्ट्र दिवस के बारे में?
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनियाभर के कई देशों ने शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार किया। इसी के बाद संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बारे में सोचा गया और युक्त राष्ट्र घोषणा पत्र तैयार किया गया। जिसको 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया था। उसके बाद हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।