डिजिटल अरेस्ट से लेकर आत्मनिर्भरता तक, PM मोदी ने मन की बात में क्या-क्या कहा? जानें 10 बड़ी बातें

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (27 अक्टूबर) को पूरे देश से 115 वीं बार मन की बात कर रहे हैं। दिवाली से पहले पीएम मोदी ने अपने मन की बात में आत्मनिर्भर भारत से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक की कई बातों का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, डिजिटल अरेस्ट एक फरेब है, आपको हमेशा ये याद रखना चाहिए कि कोई भी एजेंसी फोन पर पूछताछ नहीं करती है।

पीएम मोदी ने भारत के उभरते एनिमेशन क्षेत्र की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा, भारत एनिमेशन क्षेत्र में क्रांति कर रहा है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर कहा कि आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं, हमारा पैशन बन गया है। पीएम मोदी ने दिवाली पर लोगों से लोकल सामन खरीदने की अपील की है। पीएम मोदी ने मन की बात में क्या-क्या कहा? आइए जानें 10 बड़ी बातें?

PM Modi 115th Mann Ki Baat

PM Modi 115th Mann Ki Baat: पीएम मोदी के 'मन की बात' की 10 बातें

🔴 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अगर आप मुझसे पूछें कि मेरे जीवन के सबसे यादगार पल क्या रहे, तो कितने ही वाकये याद आते हैं। लेकिन इसमें भी एक पल खास है। वो पल था जब पिछले साल मैं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर उनकी जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव गया। इस यात्रा का मुझपर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे इस पवित्र भूमि की मिट्टी को अपने मस्तक से लगाने का सौभाग्य मिला।''

🔴 2. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''स्मार्टफोन से लेकर सिनेमा स्क्रीन तक गेमिंग कंसोल से लेकर वर्चुअल रियलिटी तक, एनिमेशन हर जगह मौजूद है। एनिमेशन की दुनिया में भारत नई क्रांति करने की राह पर है। भारत के गेमिंग स्पेस का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। इंडिया गेम्स भी इन दिनों दुनिया भर में पॉपुलर हो रहे हैं।''

🔴 3. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''एनिमेशन की दुनिया में 'मेड इन इंडिया' और 'मेड बाइ इंडियंस 'छाया हुआ है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि आज भारत के टैलेंट, विदेशी प्रोडक्शन का भी अहम हिस्सा बन रहे हैं। अभी वाली स्पाइडर-मेन हो या ट्रांसफॉर्मर्स, इन दिनों मूवीज, में हरिनारायण राजीव के योगदान को लोगों ने खूब सराहा है।''

🔴 4. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' एनिमेशन सेक्टर आज एक ऐसी इंडस्ट्री का रूप ले चुका है, जो दूसरी इंडस्ट्री को ताकत दे रहा है, जैसे इन दिनों इन दिनों VR टूरिज्म बहुत फेमस हो रहा है। आप वर्चुअल टूर के माध्यम से अजंता की गुफाओं को देख सकते हैं, कोणार्क मंदिर के कॉरिडोर में टहल सकते हैं, या फिर, वाराणसी के घाटों का आनंद ले सकते हैं या फिर, वाराणसी के घाटों का आनंद ले सकते हैं। ये सभी वीआर एनिमेशन भारत के क्रिएटर्स ने तैयार किए हैं।''

🔴 5. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं, हमारा पैशन बन गया है। बहुत साल नहीं हुए, सिर्फ 10 साल पहले की बात है, तब अगर कोई कहता था कि किसी कॉम्पलेक्स टेक्नोलॉजी को भारत में विकसित करना है तो कई लोगों को विश्वास नहीं होता था, तो कई उपहास उड़ाते थे लेकिन आज वही लोग, देश की सफलता को देखकर अचंभे में रहते हैं।''

🔴 6. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अब आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है, हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। जैसे इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी 'Imaging Telescope MACE' का भी उद्घाटन किया है। ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जानते हैं इसकी भी खास बात क्या है! ये 'मेड इन इंडिया' है।''

🔴 7. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''डिजिटल अरेस्ट के शिकार होने वालों में हर वर्ग, हर उम्र के लोग हैं। लोगों ने डर की वजह से अपनी मेहनत से कमाए हुए लाखों रुपए गवां दिए हैं। कभी भी आपको इस तरह का कोई कॉल आए तो आपको डरना नहीं है। आप को पता होना चाहिए कोई भी जांच एजेंसी, फोन कॉल, या वीडियो कॉल पर इस तरह पूछताछ कभी भी नहीं करती।''

🔴 8. पीएम मोदी ने कहा, ''मैं आपको डिजिटल सुरक्षा के तीन चरण बताता हूं। ये तीन चरण हैं - 'रुको सोचो-एक्शन लो'। कॉल आते ही, 'रुको' घबराएं नहीं, शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें, संभव हो तो स्क्रीनशॉट लें और रिकॉर्डिंग जरूर करें। दूसरा चरण है 'सोचो'- कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर ऐसे धमकी नहीं देती, न ही वीडियो कॉल पर पूछताछ करती है, न ही ऐसे पैसे की मांग करती है अगर डर लगे तो समझिए कुछ गड़बड़ है। तीसरा चरण - 'एक्शन लो'। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें, http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें, परिवार और पुलिस को सूचित करें, सबूत सुरक्षित रखें।''

🔴 9. पीएम मोदी ने मन की बात में उधमपुर के गोरीनाथ जी का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, ''एक प्रयास उधमपुर के गोरीनाथ जी भी कर रहे हैं। एक सदी से भी अधिक पुरानी सारंगी के जरिए वे डोगरा संस्कृति और विरासत के विभिन्न रूपों को सहेजने में जुटे हैं।''

🔴 10. पीएम मोदी ने कहा, '''मन की बात' के भी बहुत से श्रोताओं ने मुझे अपने अनुभव भेजे हैं। कुछ लोग तो बहुत ही रोचक प्रयोग कर रहे हैं। जैसे एक उदाहरण है, फैमिली फिटनेस ऑवर का, यानि एक परिवार, हर वीकेंड एक घंटा फैमिली फिटनेस एक्टिविटी के लिए दे रहा है। एक और उदाहरण Indigenous Games Revival का है, यानि कुछ परिवार अपने बच्चों को traditional games सिखा रहे हैं, खिला रहें हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+