Mann ki Baat: क्या विदेश में जाकर शादी करना जरूरी है? PM मोदी ने क्यों पूछा ये सवाल?
PM Modi Mann Ki Baat Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए जनता को संबोधित किया और वोकल फॉर लोकल विकास की गारंटी बताते हुए विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि आज लोग वोकल फॉर लोकल का महत्व समझ चुके हैं लेकिन मैं अपने सभी भारतवासियों से एक प्रश्न पूछना चाहता हूं को वो मुझे ये बताएं कि क्या विदेश में जाकर शादी करना जरूरी है?

मैं पिछले कई महीनों से देख रहा हूं कि कई लोग देश छोड़कर विदेशों में जाकर शादी कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि अगर आप लोग देश में शादी करेंगे तो देश की आर्थिक तरक्की होगी, आपके खर्चों से किसी का भला होगा।
आप अपने बच्चों को शादी से जुड़े किस्सों को बता पाएंगे?
तो वहीं आपको भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की शादी में सेवा करने का मौका मिलेगा। आप अपने बच्चों को शादी से जुड़े किस्सों को बता पाएंगे, आप सोचिए इस बारे में, हो सकता है कि आपका ये छोटा सा प्रयास देश के विकास में बड़ा कदम साबित हो।
इसी के साथ ही पीएम मोदी ने बहुत सारे मुद्दों पर बात की जिसके मुख्य अंश निम्नलिखित हैं.....
- मन की बात कार्यक्रम से लोगों की रेडियो के प्रति रूचि बढ़ी है।
- साल 2023 खत्म होने जा रहा है लेकिन ये बहुत सारी उपलब्द्धियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
- कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की शुभकमानाएं।
- स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छता और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की मानसिकता बदल दी है।
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम संकल्प शक्ति का, लोकतंत्र के संकल्प की ताकत का एक उदाहरण है।
- 'इंटेलिजेंस, आइडिया और इनोवेशन' भारत के युवाओं की पहचान हैं।
- 'वोकल फॉर लोकल' की सफलता 'विकसित भारत' के द्वार खोल रही है।
- देश में डिजिटल क्रांति आई है,ये एक सुखद और सकारात्मक बात है- PM मोदी
- 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था-PM मोदी
- आज का दिन संविधान के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है-PM मोदी
- पीएम मोदी ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि मन की बात कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। आज 'मन की बात' का 107वां एपिसोड था। इस कार्यक्रम को आप ऑल इंडिया रेडियो के साथ-साथ दूरदर्शन, यूट्यूब और PMO के ट्विटर हैंडल पर सुन सकते हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' का सिलसिला शुरू किया था जो कि आज काफी लोकप्रिय हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications