पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले-भारतीय विश्वविद्यालयों में स्वतंत्र सोच और खुली अभिव्यक्ति खतरे में
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय विश्वविद्यालयों में आज के समय में स्वतंत्र सोच और खुली अभिव्यक्ति पर खतरा है।
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय विश्वविद्यालयों में आज के समय में स्वतंत्र सोच और खुली अभिव्यक्ति पर खतरा है। पूर्व प्रधानमंत्री और राज्य सभा सांसद मनमोहन सिंह ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय और जेएनयू में छात्रों की स्वतंत्र सोच और खुली अभिव्यक्ति में किया जा रहा हस्तक्षेप खासतौर पर चिंता का विषय है। उन्होंने शांतिपूर्ण असहमति दबाने के लिए अहितकर और अलोकतांत्रिक करार दिया है।

कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में 84 वर्षीय मनमोहन सिंह ने कहा कि यह खेद का विषय है कि भारतीय विश्वविद्यालयों में स्वतंत्र सोच और खुली अभिव्यक्ति पर अब खतरा है। आज के समय में शांतिपूर्ण असहमति को दबाने के प्रयास न सिर्फ सीखने के लिए अहितकर, बल्कि अलोकतांत्रिक भी हैं। मनमाहेन सिंह ने आगे कहा कि सही राष्ट्रवाद वहां पाया जाता है जहां छात्रों, नागरिकों को सोचने और खुलकर बोलने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा और यह सिर्फ रचनात्मक संवाद के जरिए ही संभव होता है। उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला आत्महत्या प्रकरण का परोक्ष तौर पर उल्लेख किया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में नियुक्ति में राजनैतिक हस्तक्षेप बेहद अच्छा निर्णय नहीं है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव साफ झलकता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हमें अपने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता की रक्षा करने का प्रयास करना चाहिए और विचारों को व्यक्त करने के हमारे छात्रों के अधिकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications