'ये वही कांग्रेस है, जिसने मनमोहन के ऊपर सोनिया गांधी को 'सुपर PM' समझा', जेपी नड्डा ने राहुल को दिखाया आईना

Manmohan Singh News: दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और उनके स्मारक की मांग को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसके कुछ घंटों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर "सस्ती राजनीति" करने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौत पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Manmohan Singh JP Nadda

जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस के ऐतिहासिक पापों को देश कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा'

जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट पर कहा,

''जब पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है, तब कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी को अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के अवसर में बदलने में व्यस्त है। गांधी परिवार ने देश के किसी भी नेता को न तो सम्मान दिया और न ही न्याय दिलाया, चाहे वे कांग्रेस पार्टी के ही क्यों न हों। सिद्धांतहीन कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक पापों को देश कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा।''

जेपी नड्डा बोले- मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया

जेपी नड्डा ने कहा, ''कांग्रेस की ऐसी घटिया सोच की जितनी भी निंदा की जाए कम है। जिस कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया, वह अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है।"

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान अपनी पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को "सुपर पीएम" के रूप में पेश किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "यह वही कांग्रेस है जिसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर सोनिया गांधी को 'सुपर पीएम' के रूप में पेश करके पीएम पद की गरिमा को धूमिल किया था।''

राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर मनमोहन सिंह का अपमान किया था: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, ''सिर्फ इतना ही नहीं। जिस तरह से राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर मनमोहन सिंह का अपमान किया, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है।"

नड्डा ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय नेताओं के प्रति ऐतिहासिक अनादर का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "चाहे वह बाबा साहेब अंबेडकर हों, देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद हों, सरदार पटेल हों, लाल बहादुर शास्त्री हों, पीवी नरसिम्हा राव हों, प्रणब मुखर्जी हों या अटल बिहारी वाजपेयी हों, कांग्रेस और गांधी परिवार ने लगातार इन नेताओं का अनादर किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+