देश के भ्रष्टों को बचा रहे हैं मनमोहन सिंह: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में जब कांग्रेस ने सत्ता ग्रहण की तो कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम हो जाएगी लेकिन 1000 दिन बीत चुके और कुछ नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है। इसके विपरीत जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राजग की सरकार थी तो उन्होंने छह वर्षो तक महंगाई पर नियंत्रण रखा था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह भ्रष्ट लोगों को बचा रहे हैं।
राजनाथ ने कहा कि राजग के शासन के दौरान सरकार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई आरोप नहीं था। महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार को नई ऊंचाइयों तक ले गई है। इसने आदर्श सोसायटी घोटाला किया। इसका उद्देश्य कारगिल युद्ध की विधवाओं और युद्ध नायकों को आवास उपलब्ध कराना था। सरकार ने जनहित में इसकी जांच करने से मना कर दिया। सिंह ने सवाल उठाया कि क्या भ्रष्टाचार करना जनहित में है? रविवार की इस रैली में न केवल महाराष्ट्र से वरन गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से भी समर्थक पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications