मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया। सोमवार शाम को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने उन्हें ये सम्मान दिया। देश के विकास में उनके योगदान के लिए मनमोहन सिंह को ये पुरस्कार दिया गया। मनमोहन सिंह को साल 2017 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली जूरी ने मनमोहन सिंह को इस पुरस्कार के लिए चुना। जूरी ने विश्व में भारत के स्तर पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में सुधार और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया। पुरस्कार में एक ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया ने डॉ. मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपना प्रचार नहीं किया। ना कभी किसी काम का श्रेय नहीं लिया। उन्होंने कभी भी खुद के लिए कुछ नहीं मांगा। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत के लिए दुनिया भर में सम्मान हासिल किया। उन्होंने देश को आर्थित तौर पर मजबूत बनाने का काम किया, ऐसी योजनाएं बनाईं जिन पर चल देश मजबूत हुआ।
मनमोहन सिंह भारत के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने पीएम के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरे किए। मनमोहन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर भी रह चुके हैं। पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री काल में वह वित्त मंत्री भी बने। मनमोहन सिंह दुनिया के जाने-माने अर्थशास्त्रियों में गिने जाते हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications