"मेरी गड्डी तो मारुति", पीएम मनमोहन सिंह BMW छोड़ अपनी गाड़ी की करते थे सवारी, लाइन में लगकर डालते थे वोट

Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत रहे, ये एक ऐसा दौर जिसके दौरान भारत ने महत्वपूर्ण आर्थिक परिवर्तन किए। लोग ऐसे व्यक्ति को याद कर रहे हैं जिनके नेतृत्व और आर्थिक सुधारों ने देश के ताने-बाने पर अमिट छाप छोड़ी है।

डॉ. मनमोहन सिंह सादा जीवन और उच्च विचार के लिए जाने जाते थे। देश के प्रधानमंत्री पद रहते हुए भी उनका अंदाज बहुत ही सादगीपूर्ण रहा। उच्च पद पर होने के बावजूद, डॉ. सिंह हमेशा जमीन से जुड़े रहे, एक ऐसा गुण जिसने उन्हें कई लोगों का प्रिय बना दिया। उनके दुनिया छोड़कर जाने के बाद लोग उनसे जुड़े किस्‍से शेयर करते हुए याद कर रहे हैं।

Manmohan Singh

मंत्री ने शेयर की मनमोहन सिंह के बिताए पल की यादें

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)और पूर्व आईपीएस रहे असीम अरुण ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए एक किस्‍सा अपनी पोस्‍ट में शेयर किया है। असीम अरुण जो मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तब उनकी विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारी थे। मनमोहन सिंह की सुरक्षा में लगातार तीन साल तक रहे असीम की ये पोस्‍ट जमकर वायरल हो रही है।

चमचमाती बीएमडब्लू नहीं अपनी मारुति थी पसंद

असीम ने बताया कैसे डॉ. सिंह हमेशा मारुति 800 के लिए तरसते थे, और उच्च सुरक्षा वाली कारों के काफिले के बीच इसे ही अपना असली वाहन मानते थे। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा "2004 में मैं डॉ. मनमोहन सिंह का तीन साल तक बॉडी गार्ड रहा। तब मैं स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप एसपीजी में था। उन्‍होंने बताया मनमोहन सिंह को चमचमाती बीएमडब्लू पसंद नहीं थी। वे मुझसे कहते थे मेरी गड्डी तो मारुति 800 है। जब भी उनका काफिला मारुति के सामने से निकतला था तब वो मन भर के उसे निहारते थे।"

मनमोहन सिंह पीएम आवास में अपनी कार ऐसे करवाते थे पार्क

असीम अरुण बताते हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी मारुति 800 से बहुत लगाव था। प्रधानमंत्री आवास में बीएमडब्लू के ठीक पीछे उनकी मारुति कार खड़ी रहती थी। उन्‍होंने बताया मनमोहन सिंह के पास वो ही एक कार थी।

पीएम थे तब लाइन में लग कर डाला था वोट

ऐसे ही 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के समय देश का प्रधानमंत्री होने के बावजूद मनमोहन सिंह ने गुवाहाटी में अपनी पत्‍नी गुरुशरण के साथ लाइन में लगकर वोट डाला था। ऐसे ही एक बार मनमोहन सिंह अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिनूवल के लिए आरटीओ पहुंचे थे तब भी वो लाइन में लगे थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+