करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन पर क्या बोले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पंजाब के सीएम अमरिंदर
नई दिल्ली। देश में शनिवार को दो ऐतिहासिक घटनाएं घटीं, पहला अयोध्या राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और दूसरा भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन। 9 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब पहुंच कर करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया और पाकिस्तान के लिए पहले जत्थे को रवाना किया। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह भी शामिल थे।

करतारपुर कॉरिडोर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने के लिए करतारपुर कॉरिडोर एक अच्छी शुरूआत है। मुझे विश्वास है इससे दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने में मदद मिलेगी। बता दें, करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह पहले जत्थे के साथ पाकिस्तान के करतारपुर साहिब के दर्शन करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का 9 नवंबर से क्या है खास 'कनेक्शन' ?
पूर्व पीएम के साथ पहले जत्थे में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल थे और उन्होंने भी पाकिस्तान जाकर करतारपुर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए। सीएम ने कहा कि, यह बहुत अच्छा अनुभव था, मुझे उम्मीद है कि करतारपुर कॉरिडोर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का गलियारा बनेगा। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 500 भारतीय तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई जिन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications