कांग्रेस की हार से पार्टी में बढ़ी रार, निशाने पर मनमोहन

अय्यर ने मनमोहन सिंह को पीएम बनाने को पार्टी की बड़ी गलती बता डाला है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2009 में उनको पीएम बनाने का फैसला रिजर्व रख लिया जाना चाहिए था। उन्होंने पीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह को पीएम बनाने के फैसले पर पहले भी सवाल उठा चुके थे, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता ने उनकी बात नहीं सुनी।
पार्टी में बदलाव की मांग करते हुए अय्यर ने कहा कि पार्टी को विपक्ष में बैठकर हुए आत्मंथन करना चाहिए। अय्यर ने तो मनमोहन सिंह को हटाकर पी चिदंबरम को पीएम बनाने की बात तक कह दी। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी में नई जान आएगी। विभानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर अय्यर ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, तो वह बड़ी मुश्किल में फंस सकती है। पार्टी नेताओं में मतभेद की बात से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार में कोई गैप नहीं है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बीच अच्छा तालमेल है। अय्यर के इन बयानों से पार्टी नाराज हो गई है। पार्टी ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें ये बातें सार्वजनिक रूप से नहीं बल्कि पार्टी फोरम पर कहनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications