Manjeet Kaur Death Case: प्रेग्नेंट थी जिंदा जलाई गई इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, लिव-इन पार्टनर ने दी दर्दनाक मौत!
Manjeet Kaur Death Case: चंडीगढ़ में गंभीर हमले का शिकार हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की 54 दिन बाद मौत हो गई। शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, मनजीत करीब सात सप्ताह की गर्भवती थीं। उनका सात साल का एक बेटा भी है, जो अपने पिता के साथ रहता है। मनजीत का अपने पति से तलाक हो चुका था और इसके बाद वह मामले के एक आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को दो आरोपियों ने उन्हें शराब की दुकान के पास बुलाया और जबरन कार में बैठाकर मोरिंडा ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

3 जुलाई को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार घटना 3 जुलाई की है। मनजीत कौर को शुभी और पिंडा नाम के दो लोगों ने शराब की दुकान के पास बुलाया था। आरोप है कि दोनों ने मनजीत को जबरन कार में बैठाया और मोरिंडा की तरफ ले गए। वहां एक सुनसान जगह पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें आग लगा दी गई।
ये भी पढ़ें: कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर? किडनैप कर पेड़ से बांधा, फिर लगा दी आग, मौत के बाद अब दिल दहला देने वाले खुलासे
दोस्त ने अस्पताल पहुंचाया
घटना के दौरान मनजीत की एक दोस्त की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद उसने मदद की और मनजीत को पास के अस्पताल पहुंचाया।
मोरिंडा के अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
54 दिन बाद अस्पताल में मौत
मनजीत कौर करीब 54 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष करती रहीं। पुलिस के मुताबिक, वह हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थीं। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि घटना के समय मनजीत करीब 7 सप्ताह की गर्भवती थीं।
तलाक के बाद लिव-इन में रह रही थीं
मनजीत कौर का पहले विवाह हुआ था, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था। उनका सात साल का बेटा है, जो अपने पूर्व पति के साथ रहता है। तलाक के बाद मनजीत एक आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। इसी वजह से पुलिस की जांच में लिव-इन पार्टनर वाला पहलू भी अहम माना जा रहा है।
चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में शुभी और पिंडा नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर अपहरण और हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
परिवार के बयान पर शुरू हुई जांच
खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, मनजीत के बुरी तरह घायल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी। वहां अधिकारियों ने उनकी मां से बात की।
मनजीत का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में रहता था। पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे क्या वजह थी और वारदात से पहले और बाद में आरोपियों ने क्या किया।
ये भी पढ़ें: Khan Sir Net Worth: आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं पटना वाले खान सर? यूट्यूब और कोचिंग से कितनी होती है कमाई


Click it and Unblock the Notifications
