मनीष सिसोदिया से पूछा गया ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल पर सवाल तो प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर भाग गये

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद के केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के घर और दफ्तर में छापेमारी के बाद राजनीतिक हड़कंप मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी सारी मर्यादाएं पार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हो गई है। इसी क्रम में दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। खास बात ये रही कि सवाल जवाब के दौरान सिसोदिया प्रेस कांफ्रेंस बीच में भी छोड़ कर भाग गये।

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia
जानकारी के मुताबिक सिसोदिया से जब ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा साझा की गई जानकारी के बारे में सवाल किया गया तो वह पीसी बीच में ही छोड़कर भाग खड़े हुए। इससे पहले अपने प्रेस कांफ्रेंस में सिसोदिया ने कहा कि छापेमारी का बहाना करके सीबीआई ने केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री दफ्तर में फाइलें खंगाली।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस छानबीन का मौजूदा सरकार से लेना देना नहीं है तो सरकार से जुड़ी फाइलें और रजिस्टर क्यों जब्त किए गए। सिसोदिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई केंद्र सरकार की गुलाम है। गौरतलब हो कि भारत में भ्रष्टाचार की गतिविधियों पर नजर रखने वाली ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने इस साल मई में चिट्ठी भेजकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके प्रधान सचिव आईएएस अफसर राजेन्द्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+