आबकारी घोटाला: स्टिंग पर सिसोदिया का पलटवार- अगर ये सही, तो मैं गिरफ्तार होने को तैयार

नई दिल्ली, 15 सितंबर: राजधानी में आबकारी नीति को लेकर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए बीजेपी ने इस केस में एक स्टिंग वीडियो जारी किया है। साथ ही सिसोदिया पर घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया। जिस पर अब खुद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर स्टिंग वीडियो सही है, तो वो गिरफ्तार होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को चाहिए वो इस वीडियो को सीबीआई को सौंप दे, क्योंकि वो ही इस केस की जांच कर रही है।

Recommended Video

      Manish Sisodia की BJP को 4 दिन की चुनौती, अरेस्ट करायें वरना Sting झूठा | वनइंडिया हिंदी |*Politics
      sting

      राजधानी में गुरुवार को इस केस को लेकर सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बीजेपी को चाहिए ये स्टिंग सीबीआई को दे दे और उससे चार दिन के अंदर जांच करने को कहे। आज गुरुवार है, ऐसे में वो सोमवार तक गहनता और तेजी से जांच पूरी कर ले। अगर स्टिंग सच्चा निकला तो वो आकर सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर ले। नहीं तो आप मान लेना ये बीजेपी और पीएम मोदी के दफ्तर से रची गई साजिश है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आजकल पीएम मोदी का ऑफिस देश के कई राज्यों में सरकारें गिराने की साजिश रच रहा है। अगर ये वीडियो गलत निकला, तो बीजेपी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

      क्या है स्टिंग में?
      बीजेपी ने जो स्टिंग जारी किया है, उसमें शराब घोटाले में सीबीआई के आरोपी नंबर 13 सनी मरवाह के पिता कुलविंदर मरवाह दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कई खुलासे किए। साथ ही ये बताया कि 80 प्रतिशत प्रॉफिट का गेम है। उदाहरण के तौर पर एक रुपये में सामान बिका तो 20 पैसे की लागत आई और 80 प्रतिशत उनका बचा। ऐसे में उनको एक के साथ एक फ्री देने में क्या डर है। इसके बाद वीडियो बनाने वाले शख्स ने पूछा कि इतनी ज्यादा कमाई कैसे होती है? इस पर कुलविंदर ने कहा कि प्लान ये है कि आप 20 का माल लेकर एक फिक्स अमाउंट दे दें। इसके बाद चाहे जितने ठेके खोलो, चाहे जितनी शराब बेचो, जो मन वो करो। हमसे 253 करोड़ रुपये लिए गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+