मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बुधवार को कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा सत्येंद्र जैन के पास जो भी मंत्रालय थे, उसे मनीष सिसोदिया को दे दिया गया है और वह जब तक सत्येंद्र जैन ठीक नहीं हो जाते हैं, इन विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

manish sisodia

बता दें कि दिल्ली के अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन का दूसरी बार कोरोना टेस्ट किया गया था। पहली बार रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरी बार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते वह अभी राजीव गांधी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे। मंगलवार को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उनका भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद उन्होंने मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वो अपने घर में क्वारंटीन है।

Recommended Video

    Corona : Delhi-NCR के हालातों पर Amit Shah की बैठक, Kejriwal ने बताया क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी

    सत्येंद्र जैन को डॉक्टरों ने अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। उनका बुखार कम नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस की तकलीफ भी हो रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के हालात गंभीर बने हुए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत गृहमंत्री अमित शाह तक के साथ बैठकें की है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना टेस्ट हुआ था, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+