मनीष सिसोदिया बोले हमसे जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री जांचने में गलती हो गयी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का विवादों से पुराना नाता रहा है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की डिग्री फर्जी निकली है उसे पहली बार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गलत माना है। सिसोदिया ने कहा कि तोमर की डिग्री जांचने में पार्टी से गलती हुई है।

सिसोदिया ने कहा कि इस विवाद पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहुंगा कि तोमर की उम्मीदवारी जांचते समय हमसे गलती हुई जोकि किसी के भी साथ हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब यह विवाद सामने आया तो हमने उनसे उनकी डिग्री, आरटीआई और एफिडेविट दिखाने के लिए कहा था।

इसके बाद जो हम नहीं कर सके वह यह था कि हम अपना काम छोड़कर उनके विश्वविद्याल जाकर उनकी डिग्री की जांच नहीं कर सके। वहीं अन्य सभी आप विधायकों के बारे में सिसोदिया ने कहा हमारे सभी विधायकों ने कोई ना कोई सर्टिफिकेट दिखाया है जिस हम प्राइमा फेसी सही मान रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि हम इस मामले के सामने लाये जाने के समय पर सवाल उठा रहे हैं। जिसने भी गलत किया है उसे सजा मिलनी चाहिए, अगर 67 विधायकों ने गलती की है तो सभी को सजा मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+