मणिपुर में महिलाओं की नग्न परेड का वीडियो किसने किया रिकॉर्ड? पुलिस को सबूतों के साथ मिला वो मोबाइल
Manipur Violence: मणिपुर में 04 मई 2023 को जातिय हिंसा के दौरान तीन महिलाओं को निर्वस्त्र करने और यौन उत्पीड़न के मामले पर पुलिस के हाथ एक बड़ा सबूत लगा है। पुलिस ने वो सबूत के साथ वो मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे महिलाओं के नग्न परेड का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।
नग्न परेड, यौन उत्पीड़न और दो पुरुष की हत्या करने के मामले के जांच अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसके बारे में उनका मानना है कि इसका इस्तेमाल वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए किया गया था।

हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है, जिसने वीडियो रिकॉर्ड किया है। सेल फोन जांचकर्ताओं के लिए सबूत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
रविवार (23 जुलाई) रात पुलिस ने ट्वीट किया कि पांच गिरफ्तार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि वे अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।
जांच के मामले से अवगत एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ''फोन जब्त कर लिए गए हैं और साइबर सेल को भेज दिए गए हैं। हमें विश्वास है कि हमारे पास वह फोन है जिस पर वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।''
इस बीच पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की पहचान करने के लिए छह लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन पर महिलाओं को निर्वस्त्र करने और बाद में उनके परिवार के दो पुरुष सदस्यों की हत्या करने में शामिल होने का शक है।
एक जांच अधिकारी ने कहा, ''ऐसा हो सकता है कि इस मामले में शामिल भीड़ में से कुछ लोग उस भीड़ का भी हिस्सा थे जिन्होंने 4 मई की आधी रात को बी फीनोम गांव पर हमला किया था। उस रात नोंगपोक सेकमाई को पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक और गांव के बारे में जानकारी मिली थी जिस पर हमला किया गया था। इसकी जांच की जाएगी कि क्या वही भीड़ उस गांव में आगजनी में भी शामिल थी।''












Click it and Unblock the Notifications