Manipur Women Parade: पांचवां आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के मामले में आरोपियों की धरपकड़ जारी है। अब इस मामले में पांचवां आरोपी हाथ लगा है। जिसकी पहचान नोंगपोक सेकमाई अवांग लीकाई निवासी युमलेम्बम नुंगसिथोई मेटेई के रूप में हुई है। इससे पहले मुख्य आरोपी समेत चार की गिरफ्तारी हुई थी। करीब आधा दर्जन संदिग्ध इस मामले में वांछित हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वसन दिया था कि हर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी। इसके लिए राज्य में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

Manipur

वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। आशंका जताई जा रही कि अगर वो भीड़ के हत्थे चढ़े, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। शुक्रवार को नाराज भीड़ ने इस घटना के मुख्य आरोपी का घर जला दिया, जो चेकमाई इलाके में था।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर एक दर्जन संदिग्धों की पहचान की गई है। राज्य की पुलिस केंद्रीय बलों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही, ताकि उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

4 मई की है घटना
आपको बता दें कि चार मई को हजार लोगों की भीड़ बी. फेनोम गांव में घुसी। उनसे बचने के लिए तीन महिलाएं और दो पुरुष जंगल की ओर भागे। किसी तरह उनको पुलिस ने बचाया और वो उन्हें ले जाने लगे। बीच रास्ते में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने पांचों को उनसे छुड़ा लिया।

भीड़ ने तीनों महिलाओं के कपड़े उतरवाए और उन्हें घुमाया। हालांकि एक महिला पहले ही भाग गई थी। इस घटना के बाद मामला दर्ज हुआ था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 19 जुलाई को इसका वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया। पूरे देश ने इस घटना की निंदा की। तब से आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+