Manipur Video के मुख्य आरोपी के घर को लोगों ने आग के हवाले किया

मणिपुर से जिस तरह का विचलित वीडियो सामने आया था उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं को नग्न करके उनकी परेड कराने वाले एक आरोपी के घर को लोगों ने आग के हवाले कर दिया है।

इस मामले में मुख्य आरोपी हरेन हेरोदास मैतेई के घर गुरुवार को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर को आग लगा दी। इसमे अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

manipur

बता दें कि महिलाओं को नग्न करके परेड कराने की यह घटना 4 मई की है, इससे एक दिन पहले ही मणिपुर में हिंसा भड़की थी। लेकिन इस घटना का यह वीडियो दो महीने से अधिक समय के बाद सामने आया। मणिपुर में इंटरनेट बैन होने की वजह से यह वीडियो सामने नहीं आ सका था।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर में इसकी निंदा हो रही है। लोगों में गुस्सा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को देश के लिए शर्मिंदगी बताया था। उन्होंने कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले मे पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा का इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, इन लोगों को हम फांसी की सजा दिलाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि मणिपुर हिंसा में अभी तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग इस हिंसा समें घायल हुए हैं। यह पूरा विवाद 3 मई को शुरू हुआ जब ट्राइबल सोलिडैरिटी मार्च निकाला गया। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद से लगातार दो महीने से अधिक समय से यहां माहौल तनावपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+