Manipur violence: मणिपुर में कुकी प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया नेशनल हाइवे, कहा- 'शांति बहाल होने तक...'

Manipur violence: मणिपुर हिंसा के ताजा घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मणिपुर हिंसा में अबतक 105 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और वहीं 300 के करीब लोग घायल हैं।

Manipur violence News: मणिपुर में ताजा हिंसा में हुई 3 की मौत के बाद कुकी प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे-2 (NH2) के एक हिस्से को ब्लॉक कर दिया है। मणिपुर में जातीय संघर्ष में तीन लोगों की मौत के बाद कुकी प्रदर्शनकारियों ने यह कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि कुकी समूह ने नेशनल हाइवे 2 के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से को फिर से अवरुद्ध कर दिया है। मणिपुर के इंफाल और नागालैंड के दीमापुर को जोड़ने वाले NH2 राज्य की लाइफ लाइन मानी जाती है।

Manipur violence News

3 मई 2023 से मणिपुर में कम से कम 105 लोग मारे गए हैं, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और लगभग 40,000 विस्थापित हुए हैं। ये हिंसा मेइती समुदाय, जो राज्य की आबादी का 53% हिस्सा है और आदिवासी समुदायों (कुकी समुदाय) के बीच हुआ है। जो राज्य की आबादी का लगभग 16% हैं।

क्यों ब्लॉक किया नेशनल हाइवे-2

कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिट (COTU) की सदर कमेटी ने कांगपोक्पी जिले में नेशनल हाइवे-2 के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से को फिर से अवरुद्ध कर दिया है। ताजा हिंसा की घटनाओं के बाद जिसमें एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं।

आदिवासी संगठन ने दावा किया है कि सेना की वर्दी पहने कुछ बंदूकधारियों ने तड़के कांगपोक्पी और इंफाल जिलों को जोड़ने वाली सीमा पर कुकी बहुल गांव खोकेन पर हमला था।

सीओटीयू के प्रवक्ता रेव के सितलहौ ने कहा, ''खोकेन गांव में दुखद घटनाओं के बाद आर्थिक नाकाबंदी को फिर से लागू करने का फैसला लिया गया। यह शांति बहाल होने तक अनिश्चित काल तक जारी रहेगा।''

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए NH2 पर नाकाबंदी हटाने की अपील के बाद 4 जून को नाकाबंदी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। नेशनल हाइवे 3 मई को ब्लॉक कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+