Manipur Violence: थम नहीं रही मणिपुर हिंसा, 5 और लोगों की मौत

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को एक बार फिर से भड़की हिंसा में पांच लोगों की जान चली गई। अधिकारी ने बताया की देर रात तक गोलीबारी और बमबाजी चलती रही।

मैतेई समुदाय के तीन लोगों की उनके घर के भीतर ही मणिपुर के क्वाकटा में गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात दंगाइयों ने इन लोगों के घर में अचानक से धावा बोला और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हमलावरों ने घर छोड़ने से पहले शव को क्षत-विक्षत कर दिया।

manipur

इसके कुछ घंटों बाद ही चूरचांदपुर जिले में कूकी समुदाय के लोगों की हत्या का मामला सामने आया। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यह हत्याएं तीन मैतेई समुदाय के लोगों की हत्या से जुड़ी हैं या नहीं।

मणिपुर में 3 मई से भड़की हिंसा में 160 से अधिक लोगों की अबतक जान जा चुकी है। गुरुवार को मणिपुर राइफल्स के जवान की हत्या कर दी गई थी। बिष्णुपुर में दंगाइयों ने शस्त्रागार में लूट की घटना को अंजाम दिया और सैकड़ों हथियार लूट ले गए। इस लूट के दौरान ही एक जवान की हत्या हुई।

भारतीय सेना ने शनिवार को ऐलान किया था कि उसने कूकी इंडिपेंडेंट आर्मी के सदस्यों को पकड़ा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की है। वहीं मणिपुर पुलिस कंट्रोल रूम का कहना है कि उसे कई जगहों से घरों को जलाने की रिपोर्ट मिली है। टोरबंग, उखाटमपाक, लैंगोल, चेकोन में हिंसा की वारदात सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+