मणिपुर सरकार का राज्य में 14 दिन के पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

नई दिल्ली। मणिपुर की सरकार ने राज्य में 14 दिन के पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। मणिपुर में कल यानी गुरुवार दोपहर 2 बजे से पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। जो अगले दो हफ्ते तक जारी रहेगा। उत्तर पूर्वी भारत के मणिपुर राज्य की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों का हवाला देकर लॉकडाउन लगाने की बात कही है। एक दिन पहले ही मणिपुर के थौबल जिले में 27 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया था। अब पूरे राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

मणिपुर सीएम- एन बीरेन सिंह

देशभर में 25 मार्च से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहा था। इसके बाद अनलॉक के तहत बाजार खुलने लगे थे। हालांकि जुलाई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में अलग-अलग रूप में लॉकडाउन लौट आया है। उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को मिनी लॉकडाउन लगया गया है। मध्य प्रदेश में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रात के कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। बिहार में पटना समेत कई जिलों में 31 जुलाई तक लॉकडाउन है। बेंगलुरू में एक हफ्ते का लॉकडाउन आज ही खत्म हुआ है। हालांकि रविवार का लॉकडाउन कर्नाटक में अब भी जारी है।

मणिपुर में कोरोना के मामलों की बात करें तो राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार जा चुकी है। हालांकि इसमें 631 केस ही फिलहाल एक्टिव हैं। वहीं राज्य में राहत की बात ये है कि कोई भी मौत यहां कोरोना से नहीं हुई है। वहीं देश में कोरोना के मामले 12 लाख के पार हो गए हैं। इसमें 4 लाख 13 हजार केस एक्टिव हैं। वहीं 28,875 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। देश में बीते कुछ दिनों में कोरोना के हालात तेजी से बिगड़े हैं। कई दिनों से हर रोज 30 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं जो कि चिंता की बात है। वहीं दुनिया में कोरोना के मामले अब डेढ़ करोड़ के पार पहुंच गए हैं। अब तक दुनियाभर में 6 लाख, 20 हजार लोगों की जान ये महामारी ले चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+