Manipur Violence: BSF जवान ने महिला संग स्टोर में की छेड़छाड़, आरोपी सस्पेंड

Manipur News: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सीमा सुरक्षा बल का जवान एक महिला से दुर्व्यवहार करता नजर आया। हालांकि, आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

मणिपुर में जातीय हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुकी समुदाय की दो महिलाओं संग हुई अमानवीय घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिंसा और भी भड़क उठी है। इस बीच राज्य के एक स्टोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान इंसास राइफल लिए महिला से छेड़छाड़ करते नजर आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जवान को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 20 जुलाई को इंफाल वेस्ट जिले में दर्ज की गई थी। मामले की शिकायत मिलते ही जांच की गई और आरोपी जवान को निलंबित कर दिया गया। कौन है आरोपी जवान?

BSF jawan suspended

बीएसएफ के वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि 100वीं बटालियन से संबंधित हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की कार्यवाही शुरू की गई है। जवान को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा के मद्देनजर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तदर्थ इकाई के रूप में भेजा गया था।

कुकी समुदाय की दो महिलाओं संग दुर्व्यवहार

कुकी समुदाय की 21 और 41 साल की दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो सामने आया। इतना ही नहीं, महिलाओं को तमाम यातनाएं दी गई। भीड़ को महिलाओं संग इस दुर्व्यवहार के लिए उकसाने वाले अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें एक किशोर भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+