मणिपुर: उखरूल के शिरुई पहाड़ी पर जंगलों में लगी भीषण आग, CM बीरेन ने मोदी सरकार से मांगी मदद

मणिपुर: उखरूल के शिरुई पहाड़ी पर जंगलों में लगी भीषण आग, CM बीरेन ने मोदी सरकार से मांगी मदद

इंफाल: मणिपुर के जंगलों में लगी आग तेजी से फैल रही है। मणिपुर-नागालैंड की सीमा पर स्थित दजुको रेंज के बाद उखरूल के शिरुई पहाड़ी पर जंगलों में भीषण आग लग गई है। जंगलों और पहाड़ी में लगी आग की घटना पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने चिंता जताई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि शिरुई पहाड़ी पर फैली आग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम एन बीरेन सिंह ने इस पूरे मामले पर गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव से मदद मांगी गई है। सीएम बिरेन सिंह ने एनडीआरएफ से भी आग बुझाने में मदद मांगी है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर-नागालैंड की सीमा पर स्थित दजुको रेंज की जंगलों में लगी आग पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से फोन पर बात की थी और हर संभंव मदद की बात कही थी।

Biren Singh

मणिपुर के मुख्य सचिव ने भी इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि आग पर काबू पाने के लिए मणिपुर सरकार ने एनडीआरएफ से मदद मांगी है। इसके अलावा सेना और असम रायफल्स को भी आग पर काबू पाने के लिए कहा गया है। वहीं अग्निशमन और वन विभाग के कर्मी स्थानीय माओ वालंटियरों के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

मणिपुर-नागालैंड की सीमा पर स्थित दजुको रेंज की जंगलों में लगी आग पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन करके सीएम बीरेन सिंह से बात की थी। जंगलों में लगी आग की स्थिति पर जानकारी ली थी। अमित शाह ने भरोसा दिलाया था कि हर संभंव मदद की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+