Manipur Election Results 2022: 30 सीटों पर आगे भाजपा, एन बीरेन सिंह जीते
इंफाल, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड समेत मणिपुर में भी आज विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गणना चल रही है और प्रदेश में आज चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। मणिपुर 60 विधानसभा सीटों के नतीजों का सभी दल बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, ऐसे में यह देखना दिलचस्पहै कि इस बार मतदाता किस दल पर अपना भरोसा जाहिर करते हैं। पिछले चुनाव की बात करें तो एन बीरेन सिंह ने यहां सरकार बनाई थी, लेकिन 2016 में वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए और 2017 में एक बार फिर से सत्ता में वापसी की लेकिन इस बार वह भाजपा की ओर से सीएम बने। आज होने वाले मतों की गणना की हम आपको पल-पल की अपडेट हर घंटे देंगे, जुड़े रहिए हमारे साथ

Recommended Video
4.30 बजे की अपडेट
मणिपुर में भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 4सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं एनपीपी की बात करें तो वह 7 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 17000 वोटों से जीत दर्ज की है, उन्होंने कांग्रेस के पी सरतचंद सिंह को मात दी है।
1.30 बजे की अपडेट
1.30 बजे तक के रुझान पर नजर डालें तो भातरीय जनता पार्टी अभी तक 31 सीटों पर आगे चल रहीहै। जबकि कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर ही आगे है। वहीं एनपीपी 10, एनपीएफ 6 सीटों पर आगे चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुत की सरकार बनाने की ओर अब बढ़ चुकी है।
12 बजे की अपडेट
ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में साफ है कि भाजपा एक बार फिर से यहां सरकार बनाती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह तकरीबन ढाई हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी की बात करें तो वह 9 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 40 सीटों पर नतीजे सामने आए हैं जिसमे 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पीपुल्स पार्टी है जो 7 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। वहीं जनता दल युनाइटेड को 3 सीटों पर आगे चल रही है।

मणिपुर में अभी तक आए रुझान के अनुसार भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार 22 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह थूबल विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। प्रदेश में 16 जिलों में 41 हॉल में मतों की गणना चल रही है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। मतों की गणना से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल स्थित श्री गोविंदजी मंदिर में पूजा अर्चना की।
Manipur CM N Biren Singh offers prayers at Shree Govindajee Temple in Imphal, on verdict day for Assembly elections pic.twitter.com/zy4GyzwqzG
— ANI (@ANI) March 10, 2022












Click it and Unblock the Notifications