'कोशिश करेंगे कि आरोपियों को मौत की सजा मिले', मणिपुर वायरल वीडियो पर बोले सीएम बीरेन सिंह
Manipur CM Statement: मणिपुर में कुकी समुदाय द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने के मामले में हर तरफ गुस्सा है। पीएम से लेकर बड़े-बड़े नेता तक इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। पीएम इसे कभी माफ न किया जाने वाला कृत्य बताया। अब वायरल वीडियो पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बयान सामने आया है।
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि हमने वीडियो देखा और मुझे बहुत बुरा लगा। ये मानवता के खिलाफ एक अपराध है। मैंने पुलिस को तुरंत दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो मामले में कहा कि राज्य सरकार आरोपियों के लिए मौत की सजा सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी। हर इंसान को इसकी निंदा करनी चाहिए। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि वीडियो सामने आने के बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेने के बाद मणिपुर पुलिस कार्रवाई में जुट गई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की।
CM का बयान...
फिलहाल मामले की जांच चल रही है और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी अपराधियों के खिलाफ जांच भी की जाएगी, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications