मणिपुर: सरकारी कार्यक्रम में गैरहाजिर रहने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-मंत्रियों से मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह अपने मंत्रियों और अधिकारियों पर इतने नाराज हो गए कि उनसे इस्तीफा ही मांग लिया। कौमी एकता दिवस समारोह के मौके पर बोलते हुए सीएम ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों को इस्तीफा दे देना चाहिए अगर वे ईमानदारी और समर्पण की भावना से जनकल्याण के लिए अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं।

मणिपुर रायफल्स के परिसर में आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में कुछ ही मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों को जनता के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुशासन के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।
देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया। सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार ने देश के लिए अपनी सेवा देने वाले गुमनाम नायकों को सम्मान देने का काम शुरू किया था लेकिन मंत्री और अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले नायकों को सम्मानित करने का किया है।












Click it and Unblock the Notifications