ELECTION SPECIAL: मणिपुर, जहांं चुनाव लड़ने वालों को मिलता है 'चढ़ावा'
पूर्वोतर भारतीय इस सूबे में चुनाव के वक़्त कुछ ऐसे आयोजन होते हैं जिसे लोग राजशाही काल की परंपरा के जारी रहने के जैसा मानते हैं। जैसे एथेन पॉट थिंबा, जिसमें समर्थक नेता के लिए भेंट लेकर आते हैं।
राजनेताओं के कट्स आउट, वो भी चुनाव के वक़्त तो बहुत देखे थे लेकिन ये कुछ अलग-सा था। सड़क के किनारे नेताजी की तस्वीर के सामने कलश और केले के पत्ते पर फल। फ़ौजी श्यामचंद से बात करते ही सबकुछ साफ हो गया। वे कहते हैं, "मणिपुर में लीडरों के समर्थक या क़रीबी उनकी जीत के लिए प्रार्थना करते हैं स्थानीय देवी-देवता को चढ़ावा चढ़ाकर। जिसे फिर यूं रख दिया जाता है।"
अपनी स्कूटर पर बैठे वो मुझे बताते हैं कि समर्थकों को यक़ीन होता है कि ऐसा करने से उनके नेता की जीत होगी। कई जगहों पर सड़क के किनारे शामियाने लगे, लोग दरियों पर बैठे हुए, और पानी से भरे हुए पीतल के कलश जिनमें फूल तैर रहे थे। और पास में कई तरह के फल पत्तों पर रखे, पास में मोमबत्ती या जलता हुआ दिया।
एथेन पॉट थिंबा रस्म
पूर्वोतर भारतीय इस सूबे में चुनाव के वक़्त कुछ ऐसे आयोजन होते हैं जिसे लोग राजशाही काल की परंपरा के जारी रहने के जैसा मानते हैं। जैसे एथेन पॉट थिंबा, जिसमें समर्थक नेता के लिए भेंट लेकर आते हैं। लोग अपने क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए फल-फूल. तरह-तरह के चावल, सब्ज़ी और शहद जैसी सौग़ात लाते हैं।
शिक्षक महेश्वर वैखा कहते हैं कि मणिपुर में उम्मीदवार के ज़रिए लोगों के लिए खान-पान की व्यवस्था किए जाने के चलन के उलट समर्थक ही नेता को खाने के सामान देते हैं।
राजतंत्र से जुड़ी रस्म
कहा जाता है कि सूबे में राजतंत्र के वक़्त प्रजा अपनी पैदावार का कुछ हिस्सा राजा को दिया करती थी, उसमें प्रजातंत्र में एक नया रूप ले लिया है। वैखा कहते हैं कि सौग़ात देना इस बात का इज़हार होता है कि हम आपके साथ हैं।
वो कहते हैं कि चुनाव प्रचार के शुरूआत में हर उम्मीदवार अपनी पार्टी का झंडा फहराता है, समर्थक वहां सौग़ात के साथ आते हैं और इन्हें झंडे के पास रखते जाते हैं। झंडे के पास तुलसी का पत्ता भी रखा जाता है। और मोमबत्ती या दीये जलाकर भी रखे जाते हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications