Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh News: मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सरगुजा के मनपाट में मणिपाट फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया, जिसमें पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये और 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये की कुल 109 परियोजनाओं की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति, कारीगरों के लिए अवसर और 'विकसित भारत' एजेंडे के तहत प्रगति पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को मैनपाट महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Manipat Festival Spurs Tourism Growth

मुख्यमंत्री ने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये तथा सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की। साथ ही सरगुजा जिले को 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये की लागत के 109 विकास कार्यों की सौगात दी।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन से स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। बाहर से आने वाले तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के अनुरूप राज्य सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में जुटी है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि पहुंच रही है और अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और सुरक्षा बलों की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रदेश का यह क्षेत्र तेजी से नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का तिब्बती समुदाय द्वारा ‘ताशी शोपा’ नृत्य के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। पर्यटन स्थलों के समग्र विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैनपाट जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा कि मैनपाट महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मैनपाट महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये की लागत के 109 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 429 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपये की लागत के 81 कार्यों का भूमिपूजन तथा 94 करोड़ 09 लाख 13 हजार रुपये की लागत के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+