बिकिनी पहन 48 साल की मंदिरा बेदी ने बॉथटब के सामने बहाया पसीना, सोशल मीडिया पर छाया वर्कआउट VIDEO

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी हाल के दिनों में किसी फिल्म में तो नजर नहीं आईं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। साथ ही वो अपने रोजाना के वर्कआउट एक्सपीरियंस को फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। इन वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मंदिरा कितनी फिट हैं और वो कैसे अच्छी जीवन शैली का पालन करती हैं।

बॉथटब के सामने वर्कआउट

बॉथटब के सामने वर्कआउट

गुरुवार सुबह मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में मंदिरा बिकिनी में नजर आ रहीं। साथ ही उन्होंने बॉथटब के सामने वर्कआउट किया। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि बॉथटब, बिकनी और बैंगिंग वर्कऑउट। किक्स, ग्लूट ब्रिज, ट्राइसेप्स पसीने बहाकर कैलरी बर्न करने का अच्छा तरीका है। इसके बाद सबसे नीचे उन्होंने लिखा- 'मैंने भी आज बिकिनी में वर्कआउट किया'।

चार घंटे में 1.5 लाख व्यूज

चार घंटे में 1.5 लाख व्यूज

मंदिरा सोशल मीडिया को काफी वक्त देती हैं, जिस वजह से इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। गुरुवार को जब उन्होंने बिकनी वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया तो वो तेजी से वायरल हुआ और चार घंटे में उस पर 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। इसके अलावा उसे 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। वैसे मंदिरा का ये कोई पहला वीडियो नहीं है, जब भी आप उनके अकाउंट के रील्स सेगमेंट में जाएंगे, तो आपको वहां पर वर्कआउट के कई वीडियो मिल जाएंगे।

बच्ची को लिया गोद

आपको बता दें कि 48 साल की मंदिरा बेदी ने 1999 में राज कौशल से शादी की है। राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। 2011 में उनके एक बेटा हुआ था जिसका नाम वीर है। इसके बाद 2020 में ये कपल फिर से चर्चा में आया, जब मंदिरा ने एक बेटी को गोद लिया। जिसका नाम उन्होंने तारा बेदी रखा है। मंदिरा के मुताबिक तारा उनकी फैमिली का हिस्सा 28 जुलाई 2020 को बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+