प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड के लिए कही ये बातें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निहाल विहार में रहने वाले एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर आत्महत्या कर ली है। युवक ने अपनी जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाई और साथ ही सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे का कारण गर्लफ्रेंड का शादी करने से इनकार करना है।

delhi man, killing, delhi, crime, girl friend, facebook, दिल्ली, सुसाइड, गर्लफ्रेंड, फेसबुक, क्राइम

युवक ने सुसाइड नोट में मौत के लिए अपनी गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्तों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। मृतक की गर्लफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत सिंह नामक 30 वर्षीय युवक को प्यार में धोखा मिला था।

गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्त जिम्मेदार

गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्त जिम्मेदार

हरप्रीत अपने माता-पिता और छोटे भाई-बहन के साथ निहाल विहार में रहता था। एक निजी कंपनी में काम करता था। हरप्रीत का कुछ दिन पहले एक्सिडेंट हो गया था, जिसके चलते वह घर पर ही था। इस बीच 12 नवंबर को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्त को जिम्मेदार ठहराया है।

मरने से पहले वीडियो भी बनाया

मरने से पहले वीडियो भी बनाया

साथ ही पुलिस को उसके फोन से जांच के दौरान एक वीडियो भी मिला है। जो उसने आत्महत्या करने से पहले बनाया था। मामले में परिवार का कहना है कि हरप्रीत जिस कंपनी के लिए काम करता था, वहीं काम करने वाली एक लड़की से उसे प्यार हो गया था। कुछ दिन पहले हरप्रीत के पिता लड़की से उसके रिश्ते की बात करने उसके घर भी गए थे लेकिन लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

हैरानी की बात तो ये है कि हरप्रीत ने अपनी गर्लफ्रेंड को ब्याज पर लेकर सात लाख रुपये भी दिए थे। जब हरप्रीत ने पैसे मांगे तो गर्लफ्रेंड ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा देगी।

दोस्त के लिए क्या कहा?

दोस्त के लिए क्या कहा?

अपने दोस्त के लिए हरप्रीत ने लिखा है, 'भाई बहुत कोशिशों के बाद भी लड़की के लिए दुख नहीं भुला पा रहा हूं। मुझे उसके दोस्तों ने मजबूर कर दिया है, मैं खुदकुशी कर रहा हूं, मेरी आखरी फोटो और मरने की खबर फेसबुक पर अपडेट कर देना। लड़की ने अपना नंबर बदल लिया है लेकिन उसकी मां का नंबर मेरे फोन पर है। लड़की से मेरे अंतिम संस्कार में आने के लिए जरूर कहना।'

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+