Air India विमान के भीतर फर्श पर ही यात्री ने शौच-पेशाब किया

मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर विमान के फ्लोर पर शौच-पेशाब कर दिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जून को फ्लाइट संख्या AIC 866 में हुई है।

जो एफआईआर दर्ज की गई है उसके अनुसार आरोपी यात्री राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह यात्री सीट संख्या 17एफ पर बैठा था। इसी दौरान विमान की रो संख्या 9 में उसने शौंच और पेशाब कर दिया।

Air india

जब पास के यात्री ने इस यात्री की हरकत को देखा तो उसने उसे डांटना शुरू किया और क्रू के सदस्य ने उसे चेतावनी दी। पायलट इन कमांड को इसकी जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से तुरंत एक संदेश भेजा गया, जिसके बाद विमान के पहुंचने पर यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

जिस तरह से विमान के भीतर यात्री ने शर्मनाक हरकत की, उसके बाद विमान के भीतर मौजूद यात्री काफी नाराज हो गए। विमान के लैंड करने के बाद हेड ऑफ एयर इंडिया सिक्योरिटी यहां पहुंची और उन्होंने आरोपी यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी यात्री के खिलाफ सेक्शन 294, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले 26 नवंबर 2022 को नशे की हालत में एक यात्री ने एक महिला के ऊपर विमान के भीतर पेशाब कर दिया था। यह घटना न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई थी।

इस घटना के 10 दिन बाद एक और यात्री जोकि नशे में था उसने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था। यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट में 6 दिसंबर 2022 में पेरिस से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+