'गंदे कपड़े पहनती हो मैं....', शख्स को धमकी देना पड़ा महंगा, नौकरी से धो बैठा हाथ और केस हुआ दर्ज
Bengaluru News: सोशल मीडिया को लोग अपनी भड़ास निकालने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों को टॉरगेट करने के लिए बेधड़क होकर पोस्ट और कमेंट शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो अब आपको बहुत सतर्क हो जाने की जरूरत है।
कर्नाटक की राजधानी से बेंगलुरू से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने एक महिला को उसके कपड़ों के सलेक्शन को लेकर एसिड अटैक की धमकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दे डाली। जिसके बाद शिकायत होते ही ना केवल उस शख्स को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल बाहर किया बल्कि उसके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।

दरअसल, शख्स ने सोशल मीडिया पर महिला के पति एड्रेस करते हुए पोस्ट लिखी थी। जिसमें उनसे लिखा था कि अपनी पत्नी को समझा लो कि वो अच्छे कपड़े पहना करें क्योंकि वो कर्नाटक में रहती है। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो मैं उसके चेहरे पर एडिस फेंक दूंगा।
महिला के पति ने सोशल मीडिया के जरिए की शिकायत
इस धमकी के बाद महिला के पति शाहबाज़ अंसार जो पत्रकार है उन्होंने कर्नाटक में अधिकारियों को टैग करते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उसने लिखा "यह व्यक्ति मेरी पत्नी के पसंद के कपड़ों के कारण उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। किसी भी घटना को रोकने के लिए कृपया इस व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।"
सोशल मीडिया के जरिए ही पकड़ा गया शख्स
इस शिकायत के बाद निकित शेट्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों ने शकार्रवाई की मांग उठाते हुए हंगामा मचा दिया। जिसके बाद ऑनलाइन सोशल मीडिया के ज़रिए उनकी पहचान की गई और पुलिस ने शिकायत दर्ज की।
This is serious. @DgpKarnataka @CMofKarnataka @DKShivakumar . This person is threatening to throw acid on my wife's face for her choice of clothes. Please take immediate action against this person to prevent any incident from happening. pic.twitter.com/N6fxS59Kqm
— Shahbaz Ansar (@ShahbazAnsar_) October 9, 2024
कंपनी ने भी नौकरी से निकाला
इसके अलावा शिकायत मिलने पर इटियोस डिजिटल सर्विसेज़ नाम की कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने भी शेट्टी को नौकरी से निकाले जाने की सूचना इटियोस डिजिटल सर्विसेज़ एक मार्केटिंग फ़र्म है जो सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने पोस्ट के जरिए बोली ये बात
कंपनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा "हमें अपने एक कर्मचारी निकित शेट्टी से जुड़ी एक गंभीर घटना के बारे में बताते हुए बहुत दुख हो रहा है, जिसने दूसरे व्यक्ति के कपड़ों की पसंद के बारे में धमकी भरा बयान दिया था।
This is serious. @DgpKarnataka @CMofKarnataka @DKShivakumar . This person is threatening to throw acid on my wife's face for her choice of clothes. Please take immediate action against this person to prevent any incident from happening. pic.twitter.com/N6fxS59Kqm
— Shahbaz Ansar (@ShahbazAnsar_) October 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications