किन्नरों के संग जाने लगा बेटा तो बाप ने सोते वक्त मारी गोली

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के दादरी की रज्जाक कॉलोनी में रहने वाले 25 साल के एक युवक को उसके पिता ने बुधवार को गोली मारकर दी। दरअसल पीड़ित का पिता बेटे के किन्नरों के साथ रहने से खफा था। जिसके चलते उसने ये खौंफनाक कदम उठाया। युवक की पहचान हामिद उर्फ हिना के तौर पर हुई है। उसके पिता सादिक मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह 6 बजे के आसपास, पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। इसके बाद हामिद को उसके परिजनों द्वारा एंबुलेंस से ले जाते देखा। जिसके बाद ने पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की शिकायत अभी पुलिस से नहीं की गई है।

हामिद की शादी हुई थी, लेकिन उसी पत्नी छोड़कर चली गई

हामिद की शादी हुई थी, लेकिन उसी पत्नी छोड़कर चली गई

किदवाई नगर की रज्जाक कॉलोनी में रहने वाले सादिक के बेटे हामिद को सोते समय गोली मारी। गोली हामिद के दाहिने हाथ में लगी है। घर वालों ने उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने परिवार के भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हामिद के एक पड़ोसी ने बताया कि, हामिद की शादी हुई थी, लेकिन उसी पत्नी उसकी सेक्सुअल्टी बारे जब पता चला तो वह छोड़कर चली गई। हामिद की सेक्सुअल्टी को उसके घरवालों ने हमेशा छुपाए रखा। लेकिन छह महीने पहले उसे किन्नर समुदाय के जाना शुरू कर दिया था। जहां पर वह किन्नरों से साथ गाता और नाचता था। उसके पिता को यह पसंद नहीं था। इसी बात पर परिवार में अक्सर झगड़ा होता है।

महिलाओं ने क्राइम छुपाने की कोशिश

महिलाओं ने क्राइम छुपाने की कोशिश

मंगलवार रात घर में झगड़ा हुआ और सादिक ने बेटे हामिद पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने के बाद हामिद गिर पड़ा। इसके बाद परिजन घायल को दादरी के बजाय दिल्ली के अस्पताल ले गए। एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने बताया कि, हमें सुबह 11 बजे के आसपास जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम साथ हामिद के घर पहुंची, जहाँ केवल कुछ महिलाएँ मौजूद थीं। उन्होंने शुरू में शूट आउट घटना को छिपाने की कोशिश की, लेकिन हमने खून में सनी एक चादर को बरामद किया है। जिस बिस्तर पर हामिद सो रहा था, उस पर खून के धब्बे भी मिले थे।

हामिद को डराने के लिए पिता ने चलाई थी गोली

हामिद को डराने के लिए पिता ने चलाई थी गोली

पुलिस के मुताबिक, जब हामिद को गोली मारी गई तब वह चादर ओढ़कर सो रहा था। उसके पिता ने जब उस पर गोली चलाई तो निशाना चूक गया और गोली उसके हाथ में जा लगी। एसपी ने बताया कि, प्राथमिक जांच से पता चला है कि युवक को उसके पिता ने इसलिए गोली मारी थी, क्योंकि वह हाल ही में एक ट्रांसजेंडर समुदाय में शामिल हो गया था, हालांकि पुलिस जांच शुरू करने के लिए लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है। एक टीम को अस्पताल भेजा गया जहां पीड़ित को भर्ती कराया गया है। शुरुआत में परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि किन्नरों ने गोली मारी है। हालांकि बाद में घायल के भाई शाहरुख ने कहा है कि उनके पिता हामिद को समझाने के लिए डरा रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई, जो उसके हाथ में लगी है। युवक का पिता घटना के बाद से फरार है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+