पत्‍नी को कॉल गर्ल बता फेसबुक पर डालीं अश्‍लील तस्‍वीरें, अलग-अलग आईडी से खुद ही करने लगा कमेंट

रांची। पत्‍नी को अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे थे। लोग उससे अश्‍लील सवाल कर रहे थे। महिला को कुछ समझ नहीं आया कि उसके साथ आखिर ये हो क्‍या रहा है। उसने पति को पूरा कहानी तो उसने बात अनसुनी कर दी। इस बीच एक दिन महिला का पति के साथ झगड़ा हो गया। तू-तू, मैं-मैं के बीच आखिरकार पति ने वो राज उगल ही दिया। झगड़े के दौरान पति ने कहा, 'मैंने ही फर्जी आईडी बनाकर तुम्‍हारी फोटो फेसबुक पर कॉल गर्ल बताकर डाल दी थी।' इतना ही नहीं पति, फेसबुक पर अपनी पत्‍नी का मोबाइल नंबर भी डाल दिया था। महिला को जब यह सब पता चला तो उसने महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

पहले खुद ही फोटो पोस्‍ट करता और अलग-अलग आईडी बनाकर उन पर कमेंट भी करता

पहले खुद ही फोटो पोस्‍ट करता और अलग-अलग आईडी बनाकर उन पर कमेंट भी करता

जानकारी के मुताबिक, महिला को जब पहली बार पति ने बताया कि फेसबुक पर उसी ने कॉल गर्ल बताकर फोटो डाली थी तो महिला ने अपने परिवारवालों को यह बात बताई। महिला के मायके वालों ने पति को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसने पत्‍नी की फोटो पोस्‍ट करना बंद नहीं किया। यहां तक कि वह अलग-अलग आईडी बनाकर अपनी पोस्‍टों पर कमेंट भी करने लगा। हारकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पति को नोटिस भेजकर थाने बुलवाया है।

पॉर्न साइट्स से तस्‍वीर लेकर उस पर लगा देता पत्‍नी का चेहरा

पॉर्न साइट्स से तस्‍वीर लेकर उस पर लगा देता पत्‍नी का चेहरा

पति की हरकतों से परेशान होकर जब महिला अपने घर चली गई तो उसने इस बात को लेकर भी फेसबुक पर ही कमेंट किया। यह बात धीरे-धीरे पड़ोसियों को भी पता चल गई तो उन्‍होंने उसे बहुत डांटा, लेकिन वह नहीं सुधरा। यहां तक कि उसने अपनी पत्‍नी की अश्‍लील तस्‍वीरें डालना भी शुरू कर दिया। वह पॉर्न साइट्स से किसी लड़की की तस्‍वीर लेकर उस पर अपनी पत्‍नी का चेहरा लगाकर पोस्‍ट करने लगा। जब महिला ने पोस्‍ट हटाने को कहा तो वह मारपीट करने लेगा।

यूपी पुलिस के जवान ने भी डालीं पत्‍नी की अश्‍लील तस्‍वीरें

यूपी पुलिस के जवान ने भी डालीं पत्‍नी की अश्‍लील तस्‍वीरें

कुछ दिनों पहले सदर थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया। पति ने पत्‍नी के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर अश्‍लील तस्‍वीरें डालीं और उसे कॉल गर्ल बता दिया था। कुछ दिनों पहले उत्‍तर प्रदेश से भी ऐसा एक मामला सामने आया था।

यूपी पुलिस के जवान ने पहली पत्‍नी से तलाक लेने के लिए उसे कॉलगर्ल बताते हुए उसकी अश्लील तस्वीरें और मोबाइल नंबर उसके ही फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिए थे। शामली निवासी इरफान मेरठ एसएसपी ऑफिस में तैनात है। दिल्ली में रहने के दौरान उसने एक युवती से शादी कर ली। कुछ दिन बाद जब वह घर गया तो पहली शादी से अनजान घरवालों ने उसकी शादी करा दी। इस वजह से उसने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+