जहां से खरीदा था, उसी शोरूम के आगे ई-स्कूटर को लगा दी आग, आखिर किस बात से खफा था शख्स?

चेन्नई के थिरुमुलईवॉयल में एक शख्स ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को आगे हवाले कर दिया। शख्स स्कूटर के बार बार खराब होने की समस्या से परेशान था। उसने गुस्से में कंपनी के शोरूम के सामने ही अपनी स्कूटर को फूंक दिया। जिसके बाद एकबारगी तो हड़कंप मच गया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, 38 साल के पार्थसारथी ने अंबत्तूर में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को आग लगा दी।

पार्थसारथी ने अपनी स्कूटर में पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। शोरूम के कर्मचारियों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्हें शांत करने के बाद, कर्मचारियों ने स्कूटर की जांच की ताकि वे उसमें हुए नुकसान का पता लगा सकें। हालांकि, पार्थसारथी नाराज थे और उन्हें शांत करने के लिए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आग बुझाई और पाया कि स्कूटर के मालिक ने उसे जानबूझकर आग लगा दी थी क्योंकि उसके स्कूटर में कई समस्याएं थीं। पुलिस ने पार्थसारथी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पार्थसारथी की परेशानी तीन साल पहले स्कूटर खरीदने के बाद शुरू हुई थी। उन्हें स्कूटर खरीदने के एक महीने के अंदर ही इसको रिपेयर कराना पड़ा। उनका कहना था कि हर 5,000 किलोमीटर पर उन्हें स्कूटर के बियरिंग बदलने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि स्कूटर के स्पेयर पार्ट्स की कमी होने के कारण उसको काफी परेशान होना पड़ा। उनका गुस्सा तब और भी बढ़ गया जब उन्हें ब्रेक पैड, व्हील बियरिंग और बेल्ट बदलने के लिए कहा गया। पार्थसारथी का कहना है कि उन्हें स्कूटर की सर्विस कराने और उसके पार्ट्स बदलने में हर महीने लगभग 5,000 रुपये खर्च करने पड़ते थे, जो कि स्कूटर की कीमत से भी ज्यादा हो गया था।

शोरूम के एक कर्मचारी ने कहा कि पार्थसारथी का मामला अलग है। उन्होंने कहा कि इस तरह का काम ब्रांड की छवि खराब करने का प्रयास है। हालांकि, इस घटना और उसके बाद की प्रतिक्रिया से यह बात साफ है कि ग्राहकों का गुस्सा तब बढ़ सकता है जब उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+